scriptclash between bjp–tmc at hooghly: रणक्षेत्र बना राजबलहाट | clash between bjp--tmc at hooghly | Patrika News
कोलकाता

clash between bjp–tmc at hooghly: रणक्षेत्र बना राजबलहाट

clash between bjp–tmc at hooghly: तृणमूल-भाजपा में संघर्ष—दोनों पक्षों के बीच जमकरचले ईंट-पत्थर—पुलिस पर पथराव, पुलिसकर्मी घायल

कोलकाताJul 13, 2019 / 06:33 pm

Shishir Sharan Rahi

kolkata

clash between bjp–tmc at hooghly: रणक्षेत्र बना राजबलहाट

हुगली. बंगाल में लोकसभा चुनाव बाद जारी राजनीतिक हिंसा केतहत गुरुवार रात जंगीपाड़ा थाना क्षेत्र का राजबलहाट इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। भाजपा और तृणमूल समर्थक आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते पूरा इलाका रणक्षेत्र बन गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस पर पथराव किया गया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए। घायलों में से एक पुलिसकर्मी महादेव हालदार को गंभीर चोट आई जिसे इलाज के लिए पहले जंगीपाड़ा अस्पताल ले जाया गया, पर हालत गंभीर होने पर चुंचूड़ा सदर इमामबाड़ा अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल चुंचुड़ा इमामबाड़ा अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इस घटना पर आरोप-प्रत्यारोप जारी है जहां तृणमूल ने इसका आरोप भाजपा पर लगाया वहीं भाजपा ने घटना को तृणमूल के 2 गुटों की संघर्ष का नतीजा बताया। तृणमूल नेताओं का कहना है कि गुरुवार रात तृणमूल के कब्जे वाली जमीन पर भाजपा समर्थक कब्जा कर रहे थे, जिसे रोकने पर दोनों पक्षों में झड़प हुई। भाजपा ने तृणमूल पर आरोप लगाते हुए बताया कि यह हिंसक झड़प तृणमूल के 2 गुटों के बीच अंदरूनी कलह का नतीजा है और इसमें भाजपा का कोई लेना देना नहीं। बिगड़ती स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल उतारनी पड़ी जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

Home / Kolkata / clash between bjp–tmc at hooghly: रणक्षेत्र बना राजबलहाट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो