scriptसीएम ने डाला वोट, भाजपा पर लगाया हिंसा करने का आरोप | cm cast her vote | Patrika News

सीएम ने डाला वोट, भाजपा पर लगाया हिंसा करने का आरोप

locationकोलकाताPublished: May 19, 2019 10:07:51 pm

Submitted by:

Shishir Sharan Rahi

भाजपा उम्मीदवार सीके बोस ने तृणमूल पर किया पलटवार

kolkata

सीएम ने डाला वोट, भाजपा पर लगाया हिंसा करने का आरोप

कोलकाता. सियासी घमासाम के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर भाजपा में राज्य में हिंसा फैलने का आरोप लगया है। रविवार शाम ४ बजे के करीब १६,ए बलराम बसू घाट रोड स्थित मित्रा इंस्टीच्यूशन पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंची। ममता ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार समाप्त हो गया है। भाजपा ने सेन्ट्रल फोर्स का निजी फायदे के लिए इस्तेमाल किया है। चुनाव के दौरान राज्य में जहां पर हिंसा हुई है। इसके लिए भाजपा जिम्मेवार है। वहीं इस पोलिंग बूथ पर मतदान करने दोपहर करीब २ बजे के करीब पहुंचे दक्षिण कोलकाता से भाजपा उम्मीदवार चंद्र कुमार बोस ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के लोग गुंडई के दम पर चुनाव जितना चाहते हैं। कसबा, तिलजला इलाके में तृणमूल के लोग मतदाताओं को वोट देने से रोक रहे हैं। यह पूछे जाने पर की भाजपा के लोग भी कई जगहों पर गुंडई कर रहे है। बोस ने कहा कि अगर कोई ऐसा आरोप लगा रहा है तो वह उसका प्रमाण दें। केवल आरोप लगाने से नहीं होगा। बोस ने कहा भाजपा के समर्थको को वोट देने से रोका जा रहा है। उन्हें मर्डर करने की धमकी दी गई हैं। कोई भी पार्टी दंगा करती है तो उसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। पोलिंग बूथ पर सेन्ट्रल फोर्स की संख्या कम है । केन्द्रीय बल की संख्या और ज्यादा बढ़ाई चाहिए थी । उन्होंने दावा किया की देश में राष्ट्रवादी विचारधार की सरकार बनने जा रही है। गौरतलब है कि इस बूथ पर मतदान करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई कार्तिक बनर्जी अपनी पत्नी और बेटे के साथ मतदान करने पहुंचे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो