scriptMamta Banerjee: ममता ने की आठ दिन के लिए उत्तर बंगाल की यात्रा स्थगित | CM Mamata Banerjee postpones North Bengal visit by eight days | Patrika News

Mamta Banerjee: ममता ने की आठ दिन के लिए उत्तर बंगाल की यात्रा स्थगित

locationकोलकाताPublished: Sep 20, 2020 05:07:06 pm

Submitted by:

Manoj Singh

अब 29 सितंबर को प्रशासनीक समीक्षा बैठक करने के लिए जाएंगी सिलीगुड़ी
 
 

Mamta Banerjee: ममता ने की आठ दिन के लिए उत्तर बंगाल की यात्रा स्थगित

Mamta Banerjee: ममता ने की आठ दिन के लिए उत्तर बंगाल की यात्रा स्थगित

मौसम खराब होेने का अनुमान के कारण स्थगित की जिला दौरा
कोलकाता
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को सामने देख मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने छह महीना बाद कोविड-19 महामारी के बीच 21 सितंबर से फिर से जिलों में जाकर प्रशासनिक समीक्षा बैठक करने का सिलसिला शुरू करने वाली थी। लेकिन ऐन वक्त पर उन्होंने सोमवार से शुरू होने वाली अपनी उत्तर बंगाल का यात्रा स्थगित कर दिया। राज्य सचिवालय नवान्न की ओर से इस दिन अधिसूचना जारी किया है।
सरकारी अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री उत्तर बंगाल के दौरे पर जाने के लिए तैयार थी, जिसके दौरान वे राज्य सचिवालय की सिलीगुड़ी स्थित शाखा सचिवालय उत्तरकन्या में बारी-बारी से उत्तर बंगाल के पांच जिलों की प्रशासनिक समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता करनी थी। लेकिन मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री ने अपना उक्त यात्रा आठ दिन के लिए स्थगित किया है।
अब वे आठ दिन बाद 29 सितंबर को उत्तर बंगाल की यात्रा पर जाएंगी।
मार्च 2020 में कोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद ममता बनर्जी की यह उत्तरी बंगाल की पहली यात्रा होगी। मार्च के पहले सप्ताह में उन्होंने अपनी अंतिम जिला की प्रशासनीक समीक्षा बैठक करने के लिए मालदा यात्रा पर गई थीं। लॉकडाउन के बाद अपने पहले जिला दौरे के दौरान मुख्यमंत्री उन जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति का जायजा लेंगी, जिन जिलों में उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पिछले लोकसभा चुनाव में एक भी लोकसभा सीट जीतने में नाकाम रही। इस क्षेत्र की कुल आठ लोकसभा सीटों में से सात सीटें भारतीय जनता पार्टी के खाते में गईं, जबकि केवल एक सीट कांग्रेस के पास गई।
उत्तर बंगाल में मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा को उस क्षेत्र में वोट बैंक को वापस जीतने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास के रूप में देखा जा रहा है, जो पिछले लोकसभा चुनावों में उनकी सरकार के खिलाफ गया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो