scriptराज्यभर में 90 जनसभाएं करेंगी सीएम ममता | CM Mamata to organize 90 public meetings across the state | Patrika News

राज्यभर में 90 जनसभाएं करेंगी सीएम ममता

locationकोलकाताPublished: Mar 25, 2019 10:10:49 pm

– बैरकपुर सीट पर अर्जुन सिंह को रोकने के लिए सबसे अधिक 4 सभाएं

Kolkata West Bengal

राज्यभर में 90 जनसभाएं करेंगी सीएम ममता

कोलकाता

आसन्न लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ वर्चस्व की लड़ाई लड़ रही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने चुनाव प्रचार के मामले में पूरी ताकत झोंक देने का निर्णय किया है। प्रदेश में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सात जनसभाएं कराने का फैसला किया है। ममता बनर्जी ने इसके जवाब में 90 जनसभाएं करने का निश्चय किया है। तृणमूल की ओर से राज्य की प्रत्येक लोकसभा सीट पर मुख्यमंत्री की कम से कम दो जनसभाएं तय की गई हैं। पहले राज्य की 42 लोकसभा सीटों पर 2-2 कर मुख्यमंत्री की 84 जनसभाएं निर्धारित थीं। ममता बनर्जी और छह जनसभाएं करने का निर्णय किया है। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार ममता बनर्जी की अतिरिक्त जन सभाएं कोलकाता, सिलीगुड़ी, उत्तर 24 परगना और हुगली में प्रस्तावित की गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक जनसभाओं में ममता बनर्जी पिछले आठ सालों में तृणमूल सरकार की ओर से किए गए कार्यों और विकासमूलक फैसलों के बारे में लोगों को बताएंगी। इसके साथ ही विगत पांच सालों के दौरान केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के बारे में भी वह जिक्र करेंगी। उत्तर 24 परगना जिले में मुख्यमंत्री की चार जनसभाएं होनी हैं। यहां से हिंदी भाषी विधायक अर्जुन सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया है और बैरकपुर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रार्थी भी हैं। ऐसे में यहां के मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए स्वयं मुख्यमंत्री ने मैदान संभालने का निर्णय लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो