script

जय श्रीराम का नारा लगाया तो ममता सरकार ने अपने कर्मचारी का कर दिया तबादला

locationकोलकाताPublished: Jun 04, 2019 11:22:30 pm

Submitted by:

Manoj Singh

डीए और छठवा वेतन आयोग लागू करने करने की मांग के दौरान किया था जयघोष

Kolkata West Bengal

जय श्रीराम का नारा लगाया तो ममता सरकार ने अपने कर्मचारी का कर दिया तबादला

कोलकाता
पश्चिम बंगाल में जय श्रीराम जयघोष से ममता बनर्जी के चिढ़ का कोप भाजन अब तक आम लोग होते रहे हैं, लेकिन सोमवार को इसकी आंच राज्य सरकार के कर्मचारियों तक पहुंच गया। एक सरकारी कर्मचारी ने जय श्रीराम का जयघोष किया तो ममता बनर्जी की सराकर ने अविलम्ब उसका तबादला कर दिया।
यह घटना कोलकाता स्थित कलकत्ता विश्वविद्यालय की है, जिसके के एक कर्मचारी को जय श्रीराम जयघोष लगाने की सजा में उसका तबादला कर दिया गया है। कलकत्ता विश्वम विद्यालय में भाजपा समर्थित कर्मचारी संगठन ने आरोप लगा रहे हैं कि विश्व विद्यालय परिसर में जय श्रीराम बोलने के कारण उनके एक साथी कर्मचारी का तबादला हरिनघाटा कर दिया गया है। वह कर्मचारी वाइस चांसलर के दफ्तर में कार्यरत था।
कलकत्ता विश्व विद्यालय के पीडि़त कर्मचारी ने बताया कि उसका अपराध सिर्फ इतना है कि उन्होंने विश्व विद्यालय के परिसर में जय श्रीराम बोला था। हरिनघाटा उसके घर से काफी दूर है। उसे अब आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यह सब बदले की भावना से किया गया है।
पिछले सप्ताह डीए और छठवा वेतन आयोग की सिफारिश करने की मांग को लेकर भाजपा कर्मचारी संगठन ने विश्व विद्यालय के परिसर में विरोध प्रदर्शन किया था। उस दौरान कलकत्ता विश्व विद्यालय के कर्मचारियों ने जय श्रीराम व भारत माता की जय के नारे लगाए थे।

ट्रेंडिंग वीडियो