scriptकड़ाके की सर्दी ने कोलकाता में बढ़ाई कनकनी | cold wave at kolkata | Patrika News

कड़ाके की सर्दी ने कोलकाता में बढ़ाई कनकनी

locationकोलकाताPublished: Dec 28, 2018 10:52:53 pm

Submitted by:

Shishir Sharan Rahi

टूटा 6 साल का रिकार्ड, पारा एट द रेट 11.2–फिलहाल नहीं मिलेगी राहत, महानगर में 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा पारा—दार्जिलिंग में 1 डिग्री के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा पारा

kolkata

कड़ाके की सर्दी ने कोलकाता में बढ़ाई कनकनी

कोलकाता. कोलकाता सहित संपूर्ण बंगाल में जारी कड़ाके की सर्दी ने पिछले 6 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस कड़ी में 28 दिसंबर को कोलकाता का न्यूनतम पारा और अधिक नीचे गिरकर 11.2 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जो 2013 के बाद कोलकाता में रिकॉर्ड किया गया सबसे न्यूनतम तापमान है। वहीं दार्जिलिंग जिले में भी सर्दी ने अबतक के तमाम रिकॉर्ड तोड़ते हुए शुक्रवार को 01 डिग्री के न्यूनतम स्तर को छू लिया। वहां का अधिकतम तापमान 8 डिग्री रहा। कोलकाता में 2014 में दिसंबर के अंतिम दिनों में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के पूर्वी क्षेत्रीय उपनिदेशक संजीव बनर्जी ने बताया कि इस बार सर्दी ने 6 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उत्तर भारत के पहाड़ों से आ रही सर्द हवा के कारण अनेक शहर शीतलहर की चपेट में आएंगे। वर्षांत और नववर्ष की शुरुआत कड़ाके की सर्दी से होगी। हालांकि जनवरी के पहले सप्ताह के बाद संभवत: तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी।
—-बंगाल की ओर बढ़ी बर्फीली हवा

बनर्जी ने बताया कि समुद्र तल पर निम्न दाब तैयार नहीं होने की वजह से कश्मीर से हिमाचल प्रदेश तक बर्फीली हवा का रुख बंगाल की तरफ हो रहा है। इसीलिए यहां लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे पहले गुरुवार को कोलकाता का तापमान 11.5 डिग्री था जो पिछले 4 साल के सबसे न्यूनतम स्तर पर था। अब एक दिन बाद ही तापमान ने 6 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके अलावा ऐसा पहली बार हुआ है जब लगातार 10 दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
—–जिलों का तापमान भी नीचे पहुंचा
कोलकाता के अलावा अन्य जिलों का तापमान भी 10 डिग्री से नीचे जा पहुंचा। दार्जिलिंग में 24 घंटे के अंदर तापमान 2 डिग्री नीचे गिरकर 3 से 1 डिग्री पर पहुंचा है। इसके अलावा हुगली जिले का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम 22 रहा, जो सामान्य से 3 कम है। अन्य जिलों में भी कमोबेश यही स्थिति बनी हुई है।
—उधर दिल्ली में रोज टूट रहा सर्दी का रिकॉर्ड, 2-3 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंचा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली का न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री तक जा सकता है। अधिकतम तापमान में भी अब गिरावट आएगी। शीतलहर भी जारी रहेगी। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से कांप रहा है। दिल्ली में रिकॉर्ड तो? ठंड का दौर शुक्रवार को भी जारी है। आलम यह है कि ठंड रोजाना रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस बीच 1.4 डिग्री तापमान के साथ दिल्ली से सटा गुरुग्राम सबसे सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 दिसंबर को दिल्ली का तापमान 2 से 3 डिग्री तक जा सकता है। यदि ऐसा हुआ तो पिछले कई सालों का रेकॉर्ड टूट जाएगा। साल के अंत तक ठंड का प्रकोप इसी तरह बना रहेगा।शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान चार डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार एक जनवरी तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। दोपहर को चंद घटे के लिए ही लोगों को सर्दी और ठिठुरन से कुछ राहत मिलती है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली का न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री तक जा सकता है। अधिकतम तापमान में भी अब गिरावट आएगी। इससे पहले बृहस्पतिवार को दिल्ली का तापमान महज 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 27 दिसंबर के दिन इतना कम तापमान पिछले सात सालों में कभी नहीं रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो