script

पश्चिम बंगाल में इस तरह लामबंद हो रहे कांग्रेस और वामदल

locationकोलकाताPublished: Jul 04, 2020 09:34:05 pm

Submitted by:

Prabhat Kumar Gupta

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा की साम्प्रदायिकता की राजनीति के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस और वाममोर्चा के बीच चुनावी तालमेल की प्रक्रिया समय के साथ साथ गति पकड़ रही है।

पश्चिम बंगाल में इस तरह लामबंद हो रहे कांग्रेस और वामदल

पश्चिम बंगाल में इस तरह लामबंद हो रहे कांग्रेस और वामदल

कोलकाता.
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा की साम्प्रदायिकता की राजनीति के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस और वाममोर्चा के बीच चुनावी तालमेल की प्रक्रिया समय के साथ साथ गति पकड़ रही है। दोनों दलों के प्रादेशिक नेता एक दूसरे के करीब आ रहे हैं।
केंद्र के खिलाफ पेट्रोल- डीजल की मूल्य वृद्धि तथा राज्य सरकार के खिलाफ राशन वितरण और अम्फान राहत में बड़े पैमाने पर हो रही धांधली के खिलाफ संयुक्त आंदोलन के माध्यम से दोनों दलों के नेता और कार्यकर्ता मुखर हैं। तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ जमीनीस्तर तक तालमेल स्थापित करने को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा और वाममोर्चा चेयरमैन विमान बोस के बीच शनिवार को एक बार फिर चर्चा हुई।
सूत्रों ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के जनविरोधी नीतियों तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ संयुक्त आंदोलन को बूथ स्तर पर ले जाने पर रजामंदी हुई है। राज्य के हित में दोनों पार्टियां लामबंद हो रही हैं। माना जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और वाममोर्चा चेयरमैन के बीच कोलकाता, हावड़ा, सिलीगुड़ी नगर निगम सहित राज्य के 100 से अधिक निकायों के चुनाव में उम्मीदवारी तय करने के मुद्दे पर चर्चा हुई है।

ट्रेंडिंग वीडियो