script

पश्चिम बंगाल में भाजपा व तृणमूल को रोकने के लिए सोनिया गांधी का बड़ा फैसला…

locationकोलकाताPublished: Aug 25, 2019 03:58:10 pm

Submitted by:

Prabhat Kumar Gupta

कांग्रेस आलाकमान ने पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और साम्प्रदायिक भाजपा के खिलाफ माकपा के साथ गठजोड़ करने की एक बार फिर हरी झंडी दे दी। फलस्वरूप प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय विधान भवन में सक्रियता बढ़ गई है।

पश्चिम बंगाल में भाजपा व तृणमूल को रोकने के लिए सोनिया गांधी का बड़ा फैसला...

पश्चिम बंगाल में भाजपा व तृणमूल को रोकने के लिए सोनिया गांधी का बड़ा फैसला…

– माकपा के साथ गठजोड़ की कवायद शुरू

– प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बुलाई जिला नेताओं व पर्यवेक्षकों की बैठक

कोलकाता.

कांग्रेस आलाकमान ने पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और साम्प्रदायिक भाजपा के खिलाफ माकपा के साथ गठजोड़ करने की एक बार फिर हरी झंडी दे दी। फलस्वरूप प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय विधान भवन में सक्रियता बढ़ गई है। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने समस्त जिला अध्यक्षों व पर्यवेक्षकों की आवश्यक बैठक बुलाई है। राज्य में हाल में होने वाले विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस और माकपा का संयुक्त उम्मीदवार उतारने के मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है। प्रदेश कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि मित्रा सहित प्रदेश के कुछ नेता शुक्रवार को पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ हुई मुलाकात में इस मुद्दे पर चर्चा किए। तभी सोनिया ने इस मुद्दे पर हरी झंडी दे दी। सोनिया से मुलाकात करने के पश्चात् सोमेन ने माकपा राज्य सचिव डॉ. सूर्यकांत मिश्र से फोन पर बात की। सूत्रों ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस की बैठक के बाद माकपा राज्य कमेटी भी वाममोर्चा में शामिल अन्य घटक दलों के साथ बैठक कर गठजोड़ को मूलरूप देगी।

ट्रेंडिंग वीडियो