कोलकाता

बंगाल में राजनीतिक हिंसा के खिलाफ सडक़ों पर उतरेगी प्रदेश कांग्रेस

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस ने राज्य में चुनाव बाद राजनीतिक हिंसा के खिलाफ सडक़ों पर उतरने का निर्णय लिया है। पार्टी ने हिंसा के लिए राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और केंद्र की सत्तारूढ़ भाजपा को कटघरे में लाया है।

कोलकाताJun 16, 2019 / 09:15 pm

Prabhat Kumar Gupta

बंगाल में राजनीतिक हिंसा के खिलाफ सडक़ों पर उतरेगी प्रदेश कांग्रेस

 
– पार्टी कार्यकारिणी ने तृणमूल और भाजपा पर लगाया आरोप

कोलकाता.

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस ने राज्य में चुनाव बाद राजनीतिक हिंसा के खिलाफ सडक़ों पर उतरने का निर्णय लिया है। पार्टी ने हिंसा के लिए राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और केंद्र की सत्तारूढ़ भाजपा को कटघरे में लाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा के नेतृत्व में हुई कार्यकारिणी की बैठक में राज्य की वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा हुई। प्रदेश मुख्यालय विधान भवन में आयोजित बैठक में सोमेन मित्रा ने लोकसभा चुनाव का जनादेश को स्वीकार करते हुए पार्टी संगठन को जमीनीस्तर पर मजबूत बनाने पर जोर दिया। प्रदेश कार्यकारिणी ने सांसद राहुल गांधी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में बने रहने संबंधी प्रस्ताव पारित किया। बैठक में सांसद प्रो. प्रदीप भट्टाचार्य, सांसद अबू हासेम खानचौधरी, अमिताभ चक्रवर्ती, डॉ. माया घोष सरीखे नेता उपस्थित रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्र ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव बाद शुरू हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। इसके पीछे भाजपा और तृणमूल कांग्रेस की सक्रिय भागीदारी है। कांग्रेस इन दलों के खिलाफ सड़कों पर उतरने की तैयारी में है। पार्टी अपने युवा, छात्र और श्रमिक संगठनों को साथ लेकर जोरदार आंदोलन चलाएगी।

Home / Kolkata / बंगाल में राजनीतिक हिंसा के खिलाफ सडक़ों पर उतरेगी प्रदेश कांग्रेस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.