scriptप्रेमी संग मिलकर साजिश, घर में शराब पार्टी, पति की हत्या | Conspiracy together with lover, murder of husband | Patrika News

प्रेमी संग मिलकर साजिश, घर में शराब पार्टी, पति की हत्या

locationकोलकाताPublished: Sep 25, 2021 11:38:26 pm

Submitted by:

Rabindra Rai

दक्षिण दिनाजपुर के बंगशिहारी इलाके में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने प्रेमी संग मिलकर पहले साजिश रची, घर में शराब पार्टी दी और अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने पति अनूप सरकार की हत्या के आरोप में महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है

प्रेमी संग मिलकर साजिश, घर में शराब पार्टी, पति की हत्या

प्रेमी संग मिलकर साजिश, घर में शराब पार्टी, पति की हत्या

अपराध: पत्नी के विवाहेत्तर संबंध में कांटा था पति
दक्षिण दिनाजपुर: आरोपी महिला और प्रेमी गिरफ्तार
दक्षिण दिनाजपुर. दक्षिण दिनाजपुर के बंगशिहारी इलाके में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने प्रेमी संग मिलकर पहले साजिश रची, घर में शराब पार्टी दी और अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने पति अनूप सरकार की हत्या के आरोप में महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, पत्नी के विवाहेत्तर संबंध में पति कांटा बना था। महिला ने उसे रास्ते से हटाने के लिए अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। शनिवार सुबह उसके घर से शव बरामद मिलने से गुस्साए लोगों ने महिला और उसके प्रेमी की जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

5 साल पहले हुई थी शादी
बंगशिहारी प्रखंड के चारगीपाड़ा निवासी अनूप की शादी पांच साल पहले हुई थी। शुरू में पति-पत्नी के बीच अच्छे संबंध थे। दोनों खुशहाल जीवन जी रहे थे। पिछले कुछ महीनों से पत्नी पड़ोसीयुवक से प्रेम करने लगी। अक्सर उक्त युवक अनूप की अनुपस्थिति में घर आता-जाता था।

काम नहीं आई पंचायत भी
कुछ लोगों ने अनूप को सारी बात बती। उसके बाद पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होने लगा। अनूप के बार-बार के समझाने के बाद भी पत्नी ने युवक से नाता नहीं तोड़ा। फिर अनूप ने पंचायत बुलाई। पंचों ने भी उसे काफी समझाया, लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ।

नशा होने पर गला घोंटा
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया है कि शुक्रवार रात महिला ने घर पर शराब की पार्टी दी। पार्टी में प्रेमी और उसके कुछ दोस्त भी शामिल हुए। लोगों का दावा है कि अनूप को खूब शराब पिलाई गई। नशा होने पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। पार्टी में शामिल लोगों के बारे में पुलिस पता लगा रही है। उनसे भी पूछताछ की जाएगी।

पति की हत्या, पत्नी व प्रेमी गिरफ्तार
कालना. बर्दवान के कालना में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक का नाम मकशीद शेख है। आरोपी महिला मनोयारा बीबी और प्रेमी मानिक मंडल से पूछताछ की जा रही है। मनोयारा के मानिक से विवाहेत्तर संबंध थे। पति को हो यह पता चल गया था। इसलिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो