scriptसीएम ममता बनर्जी ने भाजपा राज को लेकर यह कहा | Constitution in danger under BJP Rule in Centre | Patrika News
कोलकाता

सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा राज को लेकर यह कहा

तृणमूल प्रमुख तथा राज्य की सीएम ममता बनर्जी गुरुवार को दार्जिलिंग के चौक बाजार इलाके में भाजपा के खिलाफ खूब गरजीं। पार्टी उम्मीदवार अमर सिंह राई के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा में ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा के शासनकाल में देश की आजादी और इसका संविधान खतरे में पड़ गया है।

कोलकाताApr 11, 2019 / 10:31 pm

Prabhat Kumar Gupta

kolkata west bengal

सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा राज को लेकर यह कहा

भाजपा राज में संविधान खतरे में-ममता

– पुलवामा हमले के लिए राजग सरकार जिम्मेदार
– बंगाल में एनआरसी कभी लागू करने नहीं देंगे

कोलकाता.
तृणमूल प्रमुख तथा राज्य की सीएम ममता बनर्जी गुरुवार को दार्जिलिंग के चौक बाजार इलाके में भाजपा के खिलाफ खूब गरजीं। पार्टी उम्मीदवार अमर सिंह राई के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा में ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा के शासनकाल में देश की आजादी और इसका संविधान खतरे में पड़ गया है। उन्होंने दावा किया कि कश्मीर के पुलवामा हमले के लिए राजग सरकार जिम्मेदार है, क्योंकि पहले से खुफिया सूचना होने के बावजूद सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। तृणमूल प्रमुख ने जोर देकर कहा कि बंगाल में उनकी सरकार कभी भी एनआरसी लागू करने नहीं देगी।
सभा को संबोधित करते हुए ममता ने दावा किया कि केवल चुनाव के वक्त ही भाजपा के नेता पहाड़ पर नजर आते हैं। पहाड़ से दो-दो बार उनके सांसद चुन कर गए, पर पहाड़ तथा पहाड़वासियों के लिए केंद्र सरकार ने कुछ नहीं किया। भाजपा के सांसद चुनाव जीतने के बाद पहाड़ पर नहीं आते हैं। भाजपा पहाड़ पर विकास नहीं चाहती। ममता ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस हमेशा से पहाड़वासियों के साथ खड़ी है। 2011 में राज्य की सत्ता में आने के बाद से सरकार ने पहाड़ के लिए कई योजनाओं को अमली जामा पहनाया। तृणमूल प्रमुख ने कहा कि भाजपा को हमेशा बाहरी लोगों को उम्मीदवार बनाने में रुचि रही है। इस बार निवर्तमान सांसद की जगह मणिपुर के निवासी राजू बिष्ट को उम्मीदवार बनाया जाना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो