scriptप्रेमी युगल के शव फंदे पर लटके मिले | couples dead body found from a forest | Patrika News

प्रेमी युगल के शव फंदे पर लटके मिले

locationकोलकाताPublished: Dec 15, 2018 05:03:27 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

दक्षिण 24 परगना जिले के मोल्लाखाली थाना क्षेत्र के मेनग्रोव जंगल से एक प्रेमी युगल के शव फंदे पर लटके मिले। मृतकों का नाम रूपव्रत कर्मकार(20) और काजली पात्र(19) है।

Kolkata, West Bengal, India

प्रेमी युगल के शव फंदे पर लटके मिले

– परिजन नहीं हुए राजी तो जिंदगी ही कर दी खत्म

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के मोल्लाखाली थाना क्षेत्र के मेनग्रोव जंगल से एक प्रेमी युगल के शव फंदे पर लटके मिले। मृतकों का नाम रूपव्रत कर्मकार(20) और काजली पात्र(19) है। दोनों पास के ही पूइंजाली गांव के रहने वाले थे। स्थानीय सूत्रों के अनुसार बचपन से एक ही स्कूल में पढने वाले और एक ही इलाके में रहने वाले रूपव्रत और काजली सालों से एक-दूसरे को पसंद करते थे। इनके प्रेम सम्बंध के बारे में न केवल इनके परिजनों को बल्कि पूरे गांव वालों को पता था। मगर दोनों के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। जैसे-जैसे दोनों बड़े होने लगे, वैसे-वैसे उन पर इस रिश्ते से बाहर निकलने का दबाव बढऩे लगा। आलम यह हो गया था कि दोनों को एक-दूसरे से बात भी नहीं करने दिया जाता था। एक ओर जहां काजली के माता-पिता उसकी शादी कहीं और कराने के लिए रिश्ते तलाशने लगे थे। वहीं रूपव्रत के माता पिता उसे इस गांवे से दूर काम के लिए बाहर भेजने की फिराक में थे। परिजनों के इरादे से वाकिफ यह प्रेमी जोड़ा लंबे समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा था। गुरुवार की शाम से दोनों लापता हो गए। उनके परिजनों ने उन्हें तलाशने के लिए पूरा गांव छान मारा लेकिन उनका कहीं-कुछ पता न चला। दोनों के परिजनों को लगा कि दोनों गांव छोडक़र भाग गए हैं। अगली सुबह दोनों के परिजन उनकी गुमशुदगी की शिकायत लिखाने थाने जा ही रहे थे ग्रामवासियों ने उन्हेों बताया कि दोनों के शव जंगल में एक पेड़ से लटके मिले। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस को अनुमान है कि दोनों ने आत्महत्या की है। उनका शव एक ही रस्सी से बने दो फंदे पर लटके थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो