scriptकोविड-19ः बंगाल में महामारी से सर्वाधिक 22 मरे, संक्रमण का आंकड़ा 23 हजार के करीब | Covid-19: Death toll rises in West Bengal | Patrika News

कोविड-19ः बंगाल में महामारी से सर्वाधिक 22 मरे, संक्रमण का आंकड़ा 23 हजार के करीब

locationकोलकाताPublished: Jul 06, 2020 09:39:13 pm

Submitted by:

Prabhat Kumar Gupta

केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय की बुलेटिन ने नागरिकों को आतंकित कर रहा है। एक दिन में देश में 25,000 से अधिक लोग महामारी की चपेट में आए हैं।

कोविड-19ः बंगाल में महामारी से सर्वाधिक 22 मरे, संक्रमण का आंकड़ा 23 हजार के करीब

कोविड-19ः बंगाल में महामारी से सर्वाधिक 22 मरे, संक्रमण का आंकड़ा 23 हजार के करीब

कोलकाता.
केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय की बुलेटिन ने नागरिकों को आतंकित कर रहा है। एक दिन में देश में 25,000 से अधिक लोग महामारी की चपेट में आए हैं। संक्रमण के लिहाज से रूस को पीछे छोड़ते हुए भारत तीसरे स्थान पर आ गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संक्रमण के बढ़ते ग्राफ एक लाख के करीब पहुंच गया है।
पश्चिम बंगाल भी संक्रमण के मामले में पीछे नहीं है। सोमवार को राज्य में 861 लोग संक्रमण के शिकार हुए हैं। जबकि कोरोना से हो रहे मौत ने अब तक का रिकार्ड एक बार फिर तोड़ दिया। एक दिन में 22 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। इससे कुल मृतकों की संख्या 779 हो गई। मृतकों में कोलकाता के 10,उत्तर 24 परगना के 7,नदिया के 3,दक्षिण 24 परगना और पूर्व बर्दवान के 1-1 मरीज शामिल है।
राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग की ओर से सोमवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार एक दिन में 861 लोग कोरोना पॉजिटिव के शिकार हुए हैं। इनमें से 281 लोग केवल कोलकाता के ही हैं। फलस्वरूप राज्य में कुल 22,987 लोग महामारी की चपेट में हैं।
बढ़ रही एक्टिव मरीजों की संख्या:

एक्टिव मरीजों की संख्या भी समान रूप से बढ़ रही है। एक दिन में एक्टिव केस के 315 मरीज सामने आए। इससे एक्टिव केस के मरीजों की संख्या बढ़ कर 6,973 हो गई। हालांकि राज्य में एक दिन में कुल 524 लोग कोरोना मुक्त होकर घर लौटे हैं। इनमें राज्य के पूर्व मंत्री तथा सिलीगुड़ी नगर निगम प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन विधायक अशोक भट्टाचार्य शामिल हैं। राज्य में अब तक कुल 15,235 लोग महामारी का जंग जीतने में सफल हुए हैं। संक्रमण को देखते हुए सैम्पल टेस्ट की दर भी लगातार बढ़ रही है। एक दिन में 10,919 लोगों के नमूने संग्रह किए गए हैं। अब तक कुल 5,52,007 लोगों का सैम्पल टेस्ट हो चुका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो