script

Covid-19 :‌ बंगाल में सुधर रहा है हालत

locationकोलकाताPublished: Oct 31, 2020 09:50:40 pm

– 24 घंटे में 4,049 स्वस्थ, 3,993 संक्रमित

Covid-19 :‌ बंगाल में सुधर रहा है हालत

Covid-19 :‌ बंगाल में सुधर रहा है हालत

कोलकाता
पश्चिम बंगाल में कोरोना का हालात धीरे-धीरे सुधारने लगा है। शनिवार को लगातार 4 हजार से अधिक लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। राज्य स्वस्थ्य विभाग की ओर से जारी आँकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान 4,049 लोग स्वस्थ हुए है, जबकि 3,993 संक्रमित हुए हैं।
24 घंटे के दौरान राज्य भर में कुल 44,155 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं जिनमें से 3,993 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इस प्रकार राज्य भर में इस महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,73,664 हो गई है। 24 घंटे में 4,049 लोग स्वस्थ हुए हैं जिसकी वजह से स्वस्थ होकर घर लौटने वाले लोगों की कुल संख्या 3,29,937 पर पहुंची है।
पिछले 24 घंटे में 57 लोगों की मौत हो गई है जिसकी वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,841 हो गई है। एक्टिव लोगों की संख्या में 113 की कमी हुई है। एक्टिव लोगों की संख्या घटकर 36,886 हो गई हैं। उनका विभिन्न अस्पतालों में चिकित्साधीन हैं। राज्य में रिकवरी रेट बढ़ कर 88.30 फ़ीसदी पर पहुंची है। राज्यभर में अब तक कुल 45,56,425 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। इनमें से 8.20 फ़ीसदी लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो