scriptकोविड-19: पश्चिम बंगाल में जल्द अनलॉक ,जाने कब से… | Covid-19: Unlock will start soon in West Bengal, know from when... | Patrika News

कोविड-19: पश्चिम बंगाल में जल्द अनलॉक ,जाने कब से…

locationकोलकाताPublished: Jun 08, 2021 11:26:55 pm

राज्य में कोविड संक्रमण दर 10 फीसदी से नीचे आ गया है और रोजाना मामलों की संख्या 5,000 के आसपास हो गई है। इसे देखते हुए ममता बनर्जी सरकार राज्य में चरणबद्ध तरीके से प्रतिबंध हटाने पर विचार शुरू कर दी है

कोविड-19: पश्चिम बंगाल में भी जल्द शुरू होगा अनलॉक ,जाने कब से...

कोविड-19: पश्चिम बंगाल में भी जल्द शुरू होगा अनलॉक ,जाने कब से…

कोलकाता

पूरे देश के साथ पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामले काफी कम हो रहे हैं। राज्य में कोविड संक्रमण दर 10 फीसदी से नीचे आ गया है और रोजाना मामलों की संख्या 5,000 के आसपास हो गई है। इसे देखते हुए ममता बनर्जी सरकार राज्य में चरणबद्ध तरीके से प्रतिबंध हटाने पर विचार शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार
बंगाल सरकार 15 जून से प्रतिबंध हटाने के लिए तैयार है।
सचिवालय सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार के अधिकारियों ने एक रणनीति तैयार करने के लिए परिवहन अधिकारियों और विभिन्न व्यावसायिक चैंबरों के साथ बातचीत शुरू कर दी है।
——
राज्य में 16 मई से है लॉकडाउन का प्रतिबंध
पश्चिम बंगाल सरकार ने 16 मई को प्रतिबंध लगाया था। उस समय राज्य में कोरोना के रोजाना मामलों की संख्या 19,117 थी और संक्रमण की दर 29.7 प्रतिशत थी। अब रोजाना मामलों की संख्या 5000 के करीब पहुँच गया है। हालांकि मौत का आंकड़ा 130 के आसपास बना हुआ है।
—-
आंशिक रूप से हटाया गया है प्रतिबंध
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले ही बार और रेस्तरां पर से आंशिक रूप से प्रतिबंध हटा लिया है। कर्मचारियों के टीकाकरण के बा उन्हें शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक तीन घंटे तक काम करने की अनुमति दी है। दुकान – बाजार खुलने के समय में भी छूट दी गई है।
——
परिवहन सेवा शुरू करना चुनौतीपूर्ण
राज्य सरकार के अधिकारियों के अनुसार परिवहन व्यवस्था को सामान्य रूप से काम करने देना सबसे चुनौतीपूर्ण है। परिवहन व्यवस्था को पूरी तरीके से खोलने से संक्रमण फैलने खतरा है। राज्य सचिवालय के सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार के अधिकारी राज्य में परिवहन व्यवस्था को खोलने के लिए एक प्लान तैयार करने के लिए ट्रेन और मेट्रो अधिकारियों और बस ऑपरेटरों के अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। सरकार इस सम्बन्ध में किसी भी तरह का अंतिम निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं पर ध्यान से विचार करेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो