पश्चिम बंगाल से माकपा के राज्यसभा सदस्य विकास रंजन भट्टाचार्य कोरोना की चपेट मे
- कोलकाता के पूर्व मेयर भट्टाचार्य (69) काफी समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। उन्होंने कहा कोरोना परीक्षण के लिए अपने नमूने दिए थे। टेस्ट पॉजिटिव आई है...

कोलकाता
पश्चिम बंगाल से माकपा के राज्यसभा सदस्य विकास रंजन भट्टाचार्य कोरोना की चपेट मे आ गे हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को इसकी जानकारी दी गई। बताया गया कि राज्यसभा सांसद विकास रंजन भट्टाचार्य का कोविड -19 टेस्ट पॉजिटिव आई है। वे होम आइसोलेशन हैं।
सूत्रों के अनुसार सांसद व कोलकाता के पूर्व मेयर भट्टाचार्य (69) काफी समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। उन्होंने कहा कोरोना परीक्षण के लिए अपने नमूने दिए थे। टेस्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा, भट्टाचार्य की रिपोर्ट गुरुवार को प्राप्त हुई थी। उन्होंने घर से अलग होने का विकल्प चुना है। वह ठीक हैं और उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने संपर्क में आए सभी लोगों से आईसोलेशन में जाने की अपील की है।
उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता अब्दुल मन्नान ने कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है।
अब पाइए अपने शहर ( Kolkata News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज