scriptकेकड़ा पकडऩे गए मछुआरे पर बाघ का हमला, मौत | Crab caught fisherman attacks tiger, dies | Patrika News

केकड़ा पकडऩे गए मछुआरे पर बाघ का हमला, मौत

locationकोलकाताPublished: Jan 23, 2020 04:30:01 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

– दोस्तों ने किसी तरह से बाघ के चंगुल से उसको छुड़ा लिया लेकिन नाव पर ही उसकी मौत हो गई।

केकड़ा पकडऩे गए मछुआरे पर बाघ का हमला, मौत

केकड़ा पकडऩे गए मछुआरे पर बाघ का हमला, मौत

बारूईपुर . दक्षिण 24 परगना के सुंदरवन टाइगर रिजर्व बसीरहाट रेंज के कांकसा के जंगल में एक मछुआरे पर बाघ ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। वह मंगलवार को अपने दल के साथ केकड़ा पकडऩे गया था। तभी उस पर बाघ ने हमला कर दिया। दोस्तों ने किसी तरह से बाघ के चंगुल से उसको छुड़ा लिया लेकिन नाव पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक मछुआरे का नाम रामप्रद मंडल है। सूत्रों के अनुसार रामप्रद अपने तीन साथियों के साथ जंगल में केकड़ा पकडऩे के लिए पहुंचे थे। यहां के लोग मछली व केकड़ा पकड़कर ही अपनी जीविका चलाते हैं। हमेशा की तरह रामप्रद अपने दल के साथ गया था। वहीं एक बाघ बैठा था। जैसे ही वे लोग केकड़ा पकडऩे में व्यस्त हो गए वैसे ही बाघ ने पीछे से रामप्रद पर झपट पड़ा। दोस्तों ने किसी तरह से उसे बाघ के चंगुल से छुड़ाकर नाव पर ले आए और तेजी से अस्पताल की ओर ले जा रहे थे लेकिन नाव पर ही उसकी मौत हो गई। वन विभाग को सूचना दी गई है। वन विभाग ने बताया कि मामले को देखा जा रहा है जो लोग वहां गए थे उनके पास वन विभाग की ओर से अनुमति पत्र था या नहीं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो