scriptतालाब में मिला मगरमच्छ, छोड़ा गया सुंदरवन में | Crocodile found in the pond, left in the Sundarbans | Patrika News

तालाब में मिला मगरमच्छ, छोड़ा गया सुंदरवन में

locationकोलकाताPublished: Jul 21, 2019 02:40:46 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

– मगरमच्छ की बरामदगी से लेकर रिहाई में वन कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। वहीं गांववालों में भय का साया देखा गया

kolkata west bengal

तालाब में मिला मगरमच्छ, छोड़ा गया सुंदरवन में

 

पाथरप्रतिमा . दक्षिण 24 परगना के पाथर प्रतिमा स्थित एक तालाब में पाए गए मगरमच्छ को शुक्रवार को सुन्दरवन में छोड़दिया गया। मगरमच्छ की बरामदगी से लेकर रिहाई में वन कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। वहीं गांववालों में भय का साया देखा गया। सूत्रों के अनुसार पाथर प्रतिमा ब्लॉक के कूएमुड़ी गांव के निकट से गुजरने वाली मूनि नदी से गुरुवार को 8 फुट लंबा मगरमच्छ बाहर निकल आया। उसने तालाब के किनारे बकरे को पकड़ लिया। लोगों की तत्परता से बकरे के बचा लिया गया। गुरुवार की शाम को गांव की एक महिला तालाब में नहाने पहुंची तो उसे मगरमच्छ दिखाई पड़ा। वह डर के मारे चिल्लाने लगी। आस-पास से लोग दौड़कर आए और लाठी-डंडे से उसे मारने लगे। रायदिघि रेंज के वन अधिकारी को सूचना दी गई। वन विभाग के कर्मचारियों ने तालाब में जाल फेंककर मगरमच्छ को पकड़ा। शुक्रवार की सुबह सुन्दरवन के निकट धुलीभासानी जंगल के निकट छोड़ दिया गया है। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो