scriptदमाद निकला हत्यारा | damaad nikala hatyaara | Patrika News
कोलकाता

दमाद निकला हत्यारा

– हाबरा में दम्पती के हत्या का हुआ खुलासा, दो गिरफ्तार

कोलकाताSep 24, 2020 / 08:13 pm

Vanita Jharkhandi

दमाद निकला हत्यारा

दमाद निकला हत्यारा,दमाद निकला हत्यारा,दमाद निकला हत्यारा


हावरा
संपत्ति के लालच में दामाद ने ही सास ससुर की हत्या की। हाबरा में एक बुजुर्ग दंपति की हत्या की जांच में महत्वपूर्ण खुलासा हुआ। सभी समझ रहे थे कि भतीजी के अपहरणकर्ता नहीं, बल्कि उसके अपने दामाद ने सुपरी किलर की मदद से दंपति की हत्या करवाई थी। हत्यारा का मकसद संपत्ति हथियाना है। सूत्रों के अनुसार यह घटना इसी महीने की 15 सितम्बर को घटी थी। एक हत्यारे ने रामकृष्ण और लीलारानी मंडल, तुनीघटा, हाबरा के निवासियों के घर में घुसकर उसको गोली मारी थी। दंपति की गोली लगने से मौत हो गई। उस वक्त सभी को लगा कि इस घटना के पीछे तन्मय नामक एक युवक का ही हाथ है। क्योंकि दंपति की भतीजी का अपहरण करने के आरोप में तन्मय को जेल जाना पड़ा था। हाल ही में उसे जेल से निकला था। सभी को लगा कि बदला लेने के लिए दम्पती की हत्या की है। उसी आधार पर काशीपुर इलाके से गिरफ्तार भी किया गया था। लेकिन उससे पूछताछ के बाद पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली। दूसरी ओर जांचकर्ता करने वाले मृतक के परिवार के सभी सदस्यों पर नजर रख रहे थे। यहीं से रहस्य उजागर हुआ।
पता चला कि दंपति की हत्या के पीछे उनके दामाद बंटी और उनके दोस्त अजय का हाथ था। बंटी ने हाल ही में बाजार में कुछ पैसे उधार लिए थे। इसलिए वह अपने ससुर के घर से पैसे लेने की कोशिश कर रही था। लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। इसलिए एक दोस्त के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। अजय ने योजना के अनुसार काम किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गुरुवार को उन्हें बारासात अदालत ले जाया गया। पता चला है कि बंटी को सम्पती मिलने के बाद वह अजय को मोटी रकम देने का वादा किया था।

Home / Kolkata / दमाद निकला हत्यारा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो