कोलकाता

उठनी थी बेटी की डोली, उठा पिता का जनाजा

– लड़की की शादी के दिन ही पिता का फंदे से लटकता मिला शव, सौतेली मां गिरफ्तार

कोलकाताFeb 16, 2020 / 04:56 pm

Vanita Jharkhandi

उठनी थी बेटी की डोली, उठा पिता का जनाजा


नदिया. नदिया जिले के चापड़ा थाना के हाथीशाला में बेटी की शादी उस वक्त मातम में बदल गई जब शादी के ही दिन पिता निजारूल शेख (37) का फंदे से लटकता शव मिला। इस घटना से मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया। हत्या का आरोप सौतेली मां ब्यूटी बीबी पर लगा है, जिसे पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार हाथीशाला क्षेत्र निवासी निजारूल शेख ने पहली पत्नी के निधन के बाद दूसरी शादी ब्यूटी के साथ की थी। वह पहली पत्नी से अपनी तीन बेटियों को छोड़कर ब्यूटी के घर पर ही रहने लगा। बड़ी बेटी की शादी पहले ही हो चुकी थी। मंझली बेटी की शादी शुक्रवार को होनी थी। शादी की तैयारियां हो चुकी थीं। चारों ओर शादी की रौनक थी। इसी बीच शुक्रवार सुबह ब्यूटी के घर पर ही निजारूल फंदे से लटका पाया गया। निजारूल का शव देखकर बेटियों और परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। उन्होंने हत्या का आरोप ब्यूटी और उसके घरवालों पर लगाया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के कारण घर में शादी की खुशियां काफूर हो गई। चौतरफा उल्लास का माहौल मातम में बदल गया। शादी स्थगित कर दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही निजारूल की मौत के कारणों का पता चलेगा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.