scriptपेड़ से लटका मिला युवक का शव | dead body fond hanging in tree. | Patrika News

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

locationकोलकाताPublished: Jan 07, 2019 05:31:53 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

दक्षिण 24 परगना जिले के नोदाखाली थाना क्षेत्र के आलमपुर इलाके में एक व्यक्ति का शव पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला। मृतक का नाम स्वरूप कुमार बेरा(32) है। वह गाड़ी चालक था।

Kolkata, West Bengal, India

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

– संदेह पारिवारिक विवादों के कारण की आत्महत्या

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के नोदाखाली थाना क्षेत्र के आलमपुर इलाके में एक व्यक्ति का शव पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला। मृतक का नाम स्वरूप कुमार बेरा(32) है। वह गाड़ी चालक था। स्थानीय लोगों के मुताबिक पारिवारिक विवाद के कारण उसने आत्महत्या की है। सूत्रों के अनुसार स्वरुप का अपने पिता के साथ सालों से सम्पत्ति के कारण मनमुटाव चल रहा था। मां की मौत के बाद से ही वह अपने पिता पर उनकी संपत्ति अपने नाम करने का दबाव बना रहा था। मगर उसके पिता जीवित रहने तक एेसा नहीं करना चाहते थे। इसे लेकर आए दिन दोनों के बीच विवाद हुआ करता था। सम्पत्ति न मिलने से वह मानसिक तनाव में रहने लगा था। उसने काम पर जाना, लोगों से बात करना भी बंद कर दिया था। शनिवार की रात को अचानक वह अपने कमरे से कहीं चला गया। देर रात तक परिवार के सदस्यों ने उसे तलाशने की कोशिश की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। रविवार की तडक़े वे लोग नींद से जगे ही थे कि पड़ोसियों से पता चला कि घर से थोड़ी दूर मौजूद एक पेड़ पर उसका शव फंदे पर लटका रहा है। पड़ोसियों से यह जानकारी मिलते ही वे घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जामकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के सदस्यों के बयान के आधार पर पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो