script

नवविवाहिता का फंदे पर लटकता शव बरामद

locationकोलकाताPublished: Feb 04, 2019 04:03:43 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

दक्षिण 24 परगना जिले के जीवनतल्ला थाना क्षेत्र के घुटियारी शरीफ इलाके से एक नवविवाहिता का फंदे पर लटकता हुआ शव बरामद किया गया। मृतका का नाम जयंती हलदर(19) है।

Kolkata, West Bengal, India

नवविवाहिता का फंदे पर लटकता शव बरामद

– आरोप: रूपश्री व कन्याश्री के रूपए न देने पर ससुरालवालों ने की हत्या

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के जीवनतल्ला थाना क्षेत्र के घुटियारी शरीफ इलाके से एक नवविवाहिता का फंदे पर लटकता हुआ शव बरामद किया गया। मृतका का नाम जयंती हलदर(19) है। रविवार की सुबह उसका शव उसके कमरे में फंदे पर लटका हुआ पाया गया। एक ओर जहां उसके ससुरालवालों का दावा है कि उसने आत्महत्या की है। वहीं उसके मायके वालों का आरोप है कि उसकी पीट-पीट कर हत्या की गई और फिर फंदे पर लटकाया गया। उन्होंने इसका आरोप अपने ही दामाद और उसके माता-पिता पर लगाया है। उनके अनुसार गत 6 महीने पहले जयंती का विवाह मृत्यूंजय हलदर से कराया गया था। विवाह के बाद ही उसके ससुरालवाले उस पर दहेज लाने का दवाब देने लगे। इसके लिए उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताडि़त किया जाता था। कुछ दिनों पहले ही दोनों परिवारों ने इस विषय पर चर्चा की थी। मृतका के मायकेवालों ने जल्द ही अपने दामाद को कुछ रुपए नकद देने का आश्वासन भी दिया था। मगर उससे पहले ही मृत्युंजय को पता चला कि उसकी पत्नी के बैंक खाते में राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली रूपश्री व कन्याश्री की राशि जमा है। उनके अनुसार उसने जयंती को कई बार उन रुपयों को निकालने का दबाव दिया था, पर जयंती ने रुपए उसके हाथों में नहीं सौंपे। उनका दावा है कि इसी वजह से रोष में आकर उनके दामाद ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और फंदे पर लटका दिया। उन्होंने मृत्यूंजय व उसके परिवारवालों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मृतका की सास रंजीता हलदर को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं मृत्यूंजय व उसके परिवार के बाकी सदस्य फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

ट्रेंडिंग वीडियो