scriptपेड़ से फंदे पर लटका मिला कांट्रेक्टर का शव | dead body found hanged on a tree. | Patrika News

पेड़ से फंदे पर लटका मिला कांट्रेक्टर का शव

locationकोलकाताPublished: Jan 28, 2019 03:12:39 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर थाना क्षेत्र के मल्लीकापुर इलाके में एक कांटे्रक्टर का पेड़ से फंदे पर लटका हुआ शव बरामद किया गया। मृतक का नाम तपन हलदर है।

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

पेड़ से फंदे पर लटका मिला कांट्रेक्टर का शव

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर थाना क्षेत्र के मल्लीकापुर इलाके में एक कांटे्रक्टर का पेड़ से फंदे पर लटका हुआ शव बरामद किया गया। मृतक का नाम तपन हलदर है। वह सोनारपुर बीडीओ ऑफिस में कांट्रेक्टर था। स्थानीय सूत्रों के अनुसार वह बारूईपुर का रहने वाला था। मगर कार्य के सिलसिले से वह सोनारपुर के घसियारा इलाके में किराए के मकान में रहा करता था। सोमवार की तडक़े प्रात: भ्रमण के लिए निकले लोगों ने उसके शव को एक पेड़ से लटका हुआ पाया। उन्होंने तत्परता के साथ घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने पेड़ के फंदे से शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पेड़ के नीचे से पुलिस ने तपन की मोटरसाइकिल, शराब की बोतल और कांच के ग्लास भी बरामद किए। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से एक से अधिक ग्लास बरामद हुई है, जिससे पता चलता है कि बीती रात मृतक के साथ घटनास्थल पर कोई और भी मौजूद था। इसके अलावा शव कई हिस्सों पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। मृतक के परिजनों को संदेह है कि तपन की हत्या की गई है। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो