script

भाजपा कार्यकर्ता का रक्तरंजित शव बरामद

locationकोलकाताPublished: Jun 03, 2019 06:05:45 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– पूर्व मिदनापुर जिले के एगरा थाना क्षेत्र के जोरांग इलाके में भाजपा के एक कार्यकर्ता का रक्तरंजित शव बरामद किया गया। मृतक का नाम गोलक बिहारी जाना है।

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

भाजपा कार्यकर्ता का रक्तरंजित शव बरामद

कोलकाता. पूर्व मिदनापुर जिले के एगरा थाना क्षेत्र के जोरांग इलाके में भाजपा के एक कार्यकर्ता का रक्तरंजित शव बरामद किया गया। मृतक का नाम गोलक बिहारी जाना है। पेशे से शिक्षक गोलक इलाके में सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते थे। रविवार की सुबह घर के बाहर बने बरामदे से उनके शव को बरामद किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह गोलक घर से पार्टी कार्यालय में होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए निकले थे। रात के 10 के तकरीबन घर आने के बाद वह दोबारा घर से निकल गए। जिसके बाद रविवार की तडक़े उसकी बेटी ने दरवाजे के बाहर खून से लथपथ शव को पड़ा हुआ पाया। पिता के शव को देखते ही बच्ची चिल्ला उठी और उसके चिल्लाने की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों के अनुसार गोलक के सर और चेहरे पर बुरी तरह आघात किया गया था। घटना की खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि उसकी हत्या कहीं बाहर की गई है और रात के अंधेरे में शव को वहां फेक दिया गया है। हालांकि हत्या किसने और किन कारणों से की है? यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतक के पड़ोसियों में से कुछ लोगों के अनुसार गोलक का अपनी पत्नी उज्जवला जाना के साथ मनमुटाव चल रहा था। वहीं कुछ का मानना है कि राजनैतिक कार्यों में सक्रिय रहने की वजह से उसकी हत्या की गई है। घटना की जांच में जुटी पुलिस इन सारी बातों को ध्यान में रखने हुए मामले की गंभीरता पूर्वक जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि वे जल्द ही अपराधियों को और मौत का कारण पता लगा लेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो