scriptमहिला का झुलसा शव बरामद, हत्या की आशंका | dead body of a lady found. | Patrika News

महिला का झुलसा शव बरामद, हत्या की आशंका

locationकोलकाताPublished: Feb 25, 2019 04:32:26 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

पूर्व मिदनापुर जिले के कोलाघाट थाना संलग्न इलाके से एक महिला का झुलसा हुआ शव बरामद किया गया है। मृतका का नाम माया चक्रवर्ती(22) है।

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

महिला का झुलसा शव बरामद, हत्या की आशंका

– आरोप अवैध सम्बंध के संदेह में कर दी हत्या

कोलकाता. पूर्व मिदनापुर जिले के कोलाघाट थाना संलग्न इलाके से एक महिला का झुलसा हुआ शव बरामद किया गया है। मृतका का नाम माया चक्रवर्ती(22) है। मृतका के मायकेवालों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने इसका आरोप उसके पति और ससुरालवालों पर लगाया है। सूत्रों के अनुसार 4 साल पहले उसका विवाह लक्ष्मीकांत चक्रवर्ती से हुआ था। पेशे से गहना कारीगर लक्ष्मीकांत काम के सिलसिले से दिल्ली में रहा करता था। आरोप है कि इसी दौरान महिला का अपने पड़ोसी के साथ अवैध सम्बंध स्थापित हो गया। इसकी भनक लगते ही उसका पति आग-बबूला हो गया। 4 दिनों पहले ही वह दिल्ली से लौटा और अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। जिसके बाद शनिवार की रात महिला का झुलसा हुआ शव उसके कमरे से पाया गया। हालांकि उसके मायके वालों ने अवैध सम्बंध की बात को गलत ठहराया है। उनके अनुसार लक्ष्मीकांत दिल्ली में ही किसी अन्य महिला के साथ सम्बंध से जुड़ गया था इसीलिए अपने रास्ते का रोड़ा हटाने के लिए उनकी बेटी की हत्या कर दी। उन्होंने कोलाघाट थाने की पुलिस को उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो