scriptरिक्शा चालक का सड़ा-गला शव बरामद | dead body of a rikshaw driver found in a vary poor condition. | Patrika News

रिक्शा चालक का सड़ा-गला शव बरामद

locationकोलकाताPublished: Feb 26, 2019 04:35:44 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– उत्तर 24 परगना जिले के इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्पलेक्स थाना क्षेत्र के बारोकपाट इलाके से एक रिक्शा चालक का सड़ा-गला शव बरामद किया गया। मृतक का नाम उत्तम घोष(37) है।

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

रिक्शा चालक का सड़ा-गला शव बरामद

कोलकाता. उत्तर 24 परगना जिले के इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्पलेक्स थाना क्षेत्र के बारोकपाट इलाके से एक रिक्शा चालक का सड़ा-गला शव बरामद किया गया। मृतक का नाम उत्तम घोष(37) है। वह इलाके से सटे पोलानाइट गांव का रहने वाला था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार वह 22 फरवरी से लापता था। उसकी गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। जांच में जुटी पुलिस को सोमवार की दोपहर इलाके के ही एक जलाशय से सड़ा-गला शव बरामद हुआ। उसके पिता विश्वजीत घोष ने उसकी शिनाख्त की। शव के शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि उसकी मौत कैसे हुई है? इसका अब तक पता नहीं चल पाया है।

——————-

– अंतराष्ट्रीय मोटरसाइकिल चोर के गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

कोलकाता. उत्तर 24 परगना जिले की लेकटाउन पुलिस ने अंतराष्ट्रीय मोटरसाइकिल चोरों के गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम सुमंत दत्ता और सुरजीत दे हैं। दोनों नदिया जिले के चाकदह इलाके के रहने वाले हैं। शुक्रवार की रात इलाके में गश्त लगाने के दौरान पुलिस ने इन्हें एक मोटरसाइकिल की चोरी का प्रयास करते हुए देखा। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे बांग्लादेश मोटरसाइकिल चोर सरगना के सदस्य हैं। वे यहां से मोटरसाइकिलों को चुराकर एजेंटो की सहायता से बांग्लादेश भेज देते थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो