scriptनाले में पड़ा मिला स्टेशन मास्टर का शव | Dead body of station master found in drain | Patrika News

नाले में पड़ा मिला स्टेशन मास्टर का शव

locationकोलकाताPublished: Nov 12, 2019 02:21:29 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

– दक्षिण 24 परगना के डायमण्ड हार्बर का मामला

नाले में पड़ा मिला स्टेशन मास्टर का शव

नाले में पड़ा मिला स्टेशन मास्टर का शव

उनके शरीर पर चोट के भी निशान पाए गए हैं। पुलिस ने मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है

डायमण्ड हार्बर .

दक्षिण 24 परगना के डायमण्ड हार्बर में रहने वाले स्टेशन मास्टर का शव घर के निकट एक नाले से बरामद हुआ है। मृतक निर्मल कुमार बिहार के रहने वाले थे। मौत को लेकर रहस्यमय स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सूत्रों के अनुसार वे काफी समय से डायमण्ड हार्बर में किराए से मकान में रह रहे थे। लोगों ने सोमवार सुबह उनका शव नाले में पड़ा देखा। इसके बाद ही पुलिस को सूचना दी गई। उनके शरीर पर चोट के भी निशान पाए गए हैं। पुलिस ने मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार 5 नवम्बर को ही उनकी पत्नी यहां आई थी। पत्नी के साथ तो उसकी कलह चल ही रही थी। साथ ही शनिवार को भाई के साथ भी झगड़ा हुआ था। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो