scriptभूख से हुई मौत, अन्न के लिए थे मोहताज | Death due to hunger, was tempted for food | Patrika News

भूख से हुई मौत, अन्न के लिए थे मोहताज

locationकोलकाताPublished: Aug 16, 2019 03:14:54 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

– शव के पास तीन दिनों से बैठी मिली उसकी बहन

kolkata west bengal

भूख से हुई मौत, अन्न के लिए थे मोहताज

 

 

नदिया . नदिया के रानाघाट से एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद किया गया। शव के पास उसकी बहन कई दिनों से बैठी मिली। स्थानीय लोगों को इलाके में दुर्गन्ध फैलने से संदेह हुआ। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जब कमरे में गई, तो महिला को शव के पास बैठे देखी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक का नाम मनोज कुमार सिही है। इस घटना ने फिर से एक बार रॉबिंसन स्ट्रीट की याद ताजा कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रानाघाट के ७ नम्बर वार्ड के चूड़ीपाड़ा इलाके में मनोज अपनी बहन के साथ रहता था। दोनों ही अविवाहित थे। वे दोनों आसपास के लोगों से कम मिलते-जुलते थे। मंगलवार को पूरे मुहल्ले में बदबू फैल जाने पर लोगों ने थाने में सूचना दी। मौके पर पुलिसवाले पहुंचे, तो देखे कि मनोज का शव पड़ा है और उसकी बहन शव के पास बैठी है। शव को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि तीन-चार दिनों पहले मनोज की मौत हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। उनको भर पेट भोजन भी नहीं मिलता था। संभवत: भूख से मनोज की मौत हुई है। उसकी बहन ने किसी को उसकी मौत की सूचना नहीं दी थी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो