scriptपुलिसकर्मी की सर्विस रिवाल्वर से चली गोली हुई सफाई कर्मचारी की मौत | Death of shot-activist shot dead from service revolver of policeman | Patrika News

पुलिसकर्मी की सर्विस रिवाल्वर से चली गोली हुई सफाई कर्मचारी की मौत

locationकोलकाताPublished: Jun 19, 2019 03:02:51 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

 
कांथी वीआईपी बैरक की घटना

kolkata west bengal

पुलिसकर्मी की सर्विस रिवाल्वर से चली गोली हुई सफाई कर्मचारी की मौत


कांथी . कांथी में मंगलवार की दोपहर पुलिस अधिकारी के सुरक्षा कर्मी के बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली लगने से एक सफाई कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने लापरवाही बरतने के आरोप में सुरक्षा कर्मी प्रदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का नाम तरुण घोरई है। प्रदीप सिंह बैरक में अपनी बंदूक की सफाई कर रहा था, उसी समय यह हादसा हुआ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रदीप एसडीपीओ का सुरक्षा कर्मी था। मंगलवार को अपनी सर्विस रिवाल्वर की सफाई कर रहा था। उसी वक्त सामने बैठे तरुण ने उससे देखने के लिए बंदूक मांगी। उसने इंकार किया। आरोप है उसी समय तरुण बंदूक को लेकर खींचतान करने लगा। बंदूक का ट्रिगर दब गया और गोली सीधे तरुण के सिर पर जा लगी। वह वहीं गिर पड़ा। उसे मिदनापुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस बैरक में घटना के समय मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों से भी घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो