scriptगर्मी व लू क ी बयार पर भारी पड़ा लोकतंत्र क ा त्योहार | democracy victory on summer | Patrika News

गर्मी व लू क ी बयार पर भारी पड़ा लोकतंत्र क ा त्योहार

locationकोलकाताPublished: May 20, 2019 03:57:32 pm

Submitted by:

Renu Singh

– बागुईआटी-केष्टोपुर-बांगुर-लेकटाउन व श्रीभूमि में शांतिपूर्ण मतदान- कड़ी धूप में मतदाताओं का उत्साह चरम पर

kolkta west bengal

गर्मी व लू क ी बयार पर भारी पड़ा लोकतंत्र क ा त्योहार

कोलकाता

सांतवें व अंतिम चरण के मतदान में रविवार को कड़ी धूप ,भंयकर गर्मी व लू पर भी लोकतंत्र का त्योहार भारी पड़ गया। कड़ी धूप में भी मतदाताओं का उत्साह चरम था। नए मतदाताओं सेे लेकर प्रौढ़ वृद्ध सभी वोट डालने पहुंचे। वीआईपी रोड के जेंगड़ा घोष पाड़ा आदर्श विद्यालय,
बागुईआटी स्थित मिलन संघ क्लब, बांगुर स्थित सरोज बसु स्मृति बालिका विद्यालय, डॉन बस्को स्कूल बांगुर, लेकटाउन स्थित वेमेंस कॉलेज व श्रीभूमि स्थित श्रीभूमि क्लब में मतदाताओं ने मतदान किए। सभी के हाथ में मतदाता परिचय पत्र था। एक-एक सबको भीतर जाने दिया गया। बागुईआटी-केष्टोपुर-बांगुर-लेकटाउन व श्रीभूमि में शांतिपूर्ण मतदान रहा था। वहीं गर्मी तेज होने के कारण हो की हालत खराब हो रही थी। कई जगह लोग को अधिक देर तक खड़ा रहना पड़ा। मतदान केन्द्र में काफी भीड़ लगी रही।
सुबह-सुबह ही पहला काम मतदान

बांगुर-नागेरबाजार के निवासी संदीप तोलासरिया ने बताया कि चुनाव के दिन का सबसे पहला काम है मतदान। सुबह-सुबह मतदान व उसके बाद ही अन्य कोई काम किया गया। बांगुर स्थित सरोज बसु स्मृति बालिका विद्यालय में अपने भाई के साथ वोट डालने गए। वहीं बांगुर के निवासी रामोतार गुप्ता सुबह 10.30 बजे डॉन बस्को स्कूल बांगुर में वोट डालने गए। मतदान में कोई असुविध नहीं हुई। मतदान केन्द्र में सुरक्षा की पूरी व्यवस्था थी। केन्द्रीय बल के जवानों ने पूरी सहयोगिता की।
केन्द्रों पर दिखी लम्बी कतार
कोलकाता सटे आस-पास के इलाकों में मतदान केद्रों पर लम्बी कतार दिखाई दी। मतदाताओं क ा कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था बहुत ही कड़ी थी। मतदान में समय लग रहा था। एक-एक मिनट बाद ही कतारें लम्बी होती जा रही थी, पर लोगों को उत्साह भी बढ़ता जा रहा था। लोगों में किसी प्रकार का कोई अंसतोष नहीं था। सभी अपने हाथों में मतदाता परिचय पत्र लेकर खुश नजर आए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो