script

उत्तर 24 परगना में डेंगू और तीन मरे

locationकोलकाताPublished: Nov 21, 2017 05:37:55 am

उत्तर 24 परगना जिले में जानलेवा बुखार डेंगू से मौत का सिलसिला बदस्तूर जारी है

kolkata

कोलकाता. उत्तर 24 परगना जिले में जानलेवा बुखार डेंगू से मौत का सिलसिला बदस्तूर जारी है। मच्छजनित बुखार से जिले के अलग-अलग स्थानों पर एक बच्ची और एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हुई है।


मृतकों के नाम सुनिता बसाक, मिनती चक्रवर्ती और अलाउ²ीन वैद्य है। सूत्रों के अनुसार बरानगर इलाके की रहने वाली पांचवी कक्षा की छात्रा सुनीता को चार-पांच दिनों से बुखार था। शनिवार को उसे बरानगर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को डॉक्टरों ने आर.जी.कर अस्पताल स्थानांतरित कर दिया। सोमवार सुबह आर.जी.कर अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मिनती खड़दह इलाके की निवासी थी। वह भी कई दिनों से बुखार से पीडि़त थी।

तीन दिन पहले साल्टलेक इलाके के एक अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था। सोमवार दोपहर उसकी मौत हो गई। देगंगा के सरदारआटी चांदपाड़ा इलाका निवासी निवासी अलाउ²ीन पिछले एक सप्ताह से बुखार से जूझ रहा था। शुरू में उसे हाड़वा अस्पताल फिर बारसात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य अधिक बिगडऩे के बाद डॉक्टरों ने उसे कोलकाता के आर.जी.कर अस्पताल स्थानांतरित किया था। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।


पंचायत प्रधान को हुआ डेंगू
इधर पश्चिम मिदनापु जिले में भी डेंगू का कहर जारी है। जिले के दासपुर इलाके के रानीचक पंचायत के प्रधान डेंगू की चपेट में आ गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शोक प्रस्ताव में डेंगू का उल्लेख नहीं
विस के शीतकालीन सत्र के प्रथम दिन शोक प्रस्ताव में राज्य में डेंगू से हुए मौत का कोई उल्लेख नहीं होने पर प्रमुख विपक्ष कांग्रेस, वाममोर्चा और भाजपा ने सरकार की आलोचना की। कांग्रेस सदस्यों ने इस पर हो- हल्ला किया। संसदीय कार्य मंत्री डॉ. पार्थ चटर्जी ने इस पर सरकार का बचाव किया।

उनके अनुसार संसदीय रीति में तकनीकी कारणों से यह शामिल नहीं हो सका। इस पर वाममोर्चा के वरिष्ठ विधायक अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि इसके पीछे सरकार की सोची समझी साजिश है। उन्होंने सवाल उठाया कि शोक प्रस्ताव में डेंगू से हुए मौत को शामिल किया जा ही सकता था। भाजपा विधायक दिलीप घोष ने कहा कि उनकी पार्टी विश्व बांग्ला लोगो विवाद की निष्पक्ष जांच की मांग की।

ट्रेंडिंग वीडियो