scriptDiscrimination politics: गोली मारो….. नारा लगाने वालों में भाजपा-तृणमूल का भेद-भाव | Discrimination in action against BJP-TMC workers on Goli maro slogan | Patrika News

Discrimination politics: गोली मारो….. नारा लगाने वालों में भाजपा-तृणमूल का भेद-भाव

locationकोलकाताPublished: Jan 22, 2021 04:31:07 pm

Submitted by:

Manoj Singh

गोली मारों ….. का नारा लगाने वाले तीन भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन एक दिन पहले यही नारा लगाने वाले तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओें के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
 

Discrimination politics: गोली मारो..... नारा लगाने वालों में भाजपा-तृणमूल का भेद-भाव

Discrimination politics: गोली मारो….. नारा लगाने वालों में भाजपा-तृणमूल का भेद-भाव

एक ही नारा लगाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार, तृणमूल के कार्यकर्ताओें के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं
कोलकाता
हुगली जिले के चंदननगर में भाजपा नेता शुभेन्दु अधिकारी की रैली में तृणमूल कांग्रेस के गद्दारों को गोली मारो…. का नारा लगाने के लिए पुलिस ने गुरुवार को पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तारप कर लिया। इसमें हुगली जिला के भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुरेश साहु भी शामिल हैं। लेकिन मंगलवार को कोलकाता के टॉलीगंज में राज्य के मंत्री अरूप विश्वास के सामने तृणमूल कांग्रेस के जुलूस में गोली मारो… के नारे लगाने वालों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।
शुभेन्दु अधिकारी की रैली के दूसरे दिन हुगली जिला की पुलिस ने खुद से संज्ञान लेते हुए शुभेन्दु अधिकारी की रैली में भड़काऊ नारे लगाते हुए कैमरे में कैद लोगों के खिलाफ माला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार की है। उल्लेखनयी है कि बुधवार को चंदननगर के रथतला इलाके में में भाजपा की रैली में कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं को गोरी मारों…. का नारा लगाते हुए सुना गया था। रैली का नेतृत्व शुभेन्दु अधिकारी के अलावा हुगली की सांसद लॉकेट चटर्जी, बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह और राज्यसभा सांसद स्वप्न दासगुप्ता नेतृत्व दे रहे थे।
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता समीक भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा के झण्डा के तले यह नारा नहीं लगाया गया है। इसके एक दिन बाद रैली में गोली मारो गद्दारों को का नारा लगाने वालों का वीडियो वायरल हो गया।
राज्य के पुलिस की ओर से दोहरा मापदंड अपनाने पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने इस दिन कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता छोटी भी गलती करते हैं तो उनके खिलाफ मामला होता है। उन्हें गिरफ्तार किया जाता है। लेकिन तृणमूल कांग्रेस के लोग गोली बंम मारे फिर भी उनका सात खून माफ है। यही है तृणमूल कांग्रेस की सरकार की नीति है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो