कोलकाता

नव निर्वाचित जिला गवर्नर सुधा जायसवाल ने की नए कैबिनेट की घोषणा

कैबिनेट के लोगों को सेवा कार्य में जुट जाने को कहा

कोलकाताMay 03, 2019 / 02:49 pm

Shishir Sharan Rahi

नव निर्वाचित जिला गवर्नर सुधा जायसवाल ने की नए कैबिनेट की घोषणा

कोलकाता. नव निर्वाचित जिला गवर्नर लायन सुधा जायसवाल (2019-20) ने नए कैबिनेट की घोषणा
हल्दीराम बैंक्वेट बालीगंज में की। नव निर्वाचित प्रथम जिला गवर्नर लायन अरुण जैन ,द्वितीय जिला गवर्नर लायन अमित बोथरा, जिला सचिव लॉयन मंजू गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष तुलसीराम मंत्री, नीरू गोलचा और 130 कैबिनेट के लोगों की घोषणा की गई। उन्होने अपने कैबिनेट के लोगों को सेवा कार्य में जुट जाने कोकहा। सुधा जायसवाल जिला 322 बी की प्रथम महिला जिला गवर्नर हैं। मीडिया चेयरमैन कुसुम मूंदड़ा ने बताया कि गवर्नर लॉयन केके पोद्दार, सचिव केके अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आनंद जैन, पूर्व गवर्नर राजकुमार अग्रवाल, आलोक खेतान, राम मोहता, मोती मनोत, त्रिलोक राज गरिया, विजय शंकर केडिय़ा, महेंद्र जैन, अनुप वर्मा, अशोक गुप्ता, पवन बेरी आदि मौजूद थे।
—उधर लॉयन्स इंटरनेशनल में राजेश गुप्ता बने द्वितीय उप जिलापाल
उधर रांची में संपन्न लॉयन्स इंटरनेशनल जिला 322 ए के 2 दिवसीय वार्षिक अधिवेशन में राजेश गुप्ता (पवन) द्वितीय उप जिलापाल चुने गए। इस तरह 2018-19 के लिए माधव लखोटिया जिलापल और संजीव पोद्दार प्रथम उप जिलापाल चुने गए। इनका कार्यकाल एक जुलाई से शुरू होगा। जिमखाना क्लब में दो दिन चले अधिवेशन के समापन अवसर पर कार्यक्रम में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। नये जिला पाल को संबोधित करते हुए लॉयन्स इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ नरेश अग्रवाल उन्हें लॉयंस के कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए प्रेरित कर कहा कि किसी भी देश में कार्यक्रम होते हैं, तो भारतीय ध्वजारोहण और भारत का राष्ट्रगान सम्मान के साथ प्रस्तुत किया जाता है। उन्होंने सदस्यों की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि जिनके हाथों में लकीरें नहीं छाले होंगे, देखना एक दिन वही बागडोर संभाले होंगे। उन्होंने सदस्यों को हम, सेवा और आचरण इन तीन गुणों की ताकत का अहसास कराया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर वीके लूथरा, जिलापाल राजीव सिंह, प्रथम महिला सोनिया सुहाषिनी, वीके महेन्द्रू, प्रथम उप जिलापल माधव लाखोटिया, द्वितीय उप जिलापल संजीव पोद्दार उपस्थित थे। द्वितीय उप जिलापाल के चुनाव में खड़े तीनों प्रतियोगियों राजेश गुप्ता, सिद्दार्थ मजूमदार और भानू गिरी ने मतदाताओं के समक्ष अपनी बातें रखीं, जिसके आधार पर मतदाताओं ने वोट किया। जिलापल का चुनाव सकरात्मक मतों के आधार पर हुआ। अंत में आयोजन समिति के अध्यक्ष लायन महेंद्रु ने सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया। राजेश गुप्ता पवन को जीत पर सभी सदस्यों ने बधाई दी।
 

 

 

Home / Kolkata / नव निर्वाचित जिला गवर्नर सुधा जायसवाल ने की नए कैबिनेट की घोषणा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.