scriptशकी पति ने पत्नी पर चलाई गोली | Distrustful husband fired on his wife | Patrika News

शकी पति ने पत्नी पर चलाई गोली

locationकोलकाताPublished: Oct 30, 2020 01:12:04 am

Submitted by:

Krishna Das Parth

आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त- तिलजला थाना इलाके की घटना

शकी पति ने पत्नी पर चलाई गोली

शकी पति ने पत्नी पर चलाई गोली

कोलकाता . अवैध संबंधों के शक के कारण कोलकाता के तिलजला में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। गनीमत यह थी कि गोली महिला को छूकर निकल गई व उसने भागकर अपनी जान बचाई। आरोपी पति का नाम वाहिद अली बताया जा रहा है। पत्नी ने पति के खिलाफ तिलजला थाने में मामला दर्ज कराया है। आरोपी को तिलजला थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के घर से पुलिस ने हथियार जब्त कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि 96 तापसिया रोड का निवासी वाहिद कोई काम नहीं करता था। उसकी पत्नी परिवार चलाने के लिए एक पार्लर में काम करती थी। वह रोज की तरह बुधवार को भी काम पर गया थी। किसी कारणवश उसे घर लौटने में देर हो गई। इससे वाहिद के मन में संदेह पैदा हो गया कि उसकी पत्नी अवैध संबंधों में लिप्त है। जब पत्नी वापस लौटी तो वाहिद ने उस पर गोली चला दी। किसी तरह महिला बच गई। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से वाहिद उस पर मानसिक और शारीरिक अत्याचार कर रहा है। पुलिस ने पत्नी के आरोपों के आधार पर आरोपी की तलाश में उसके घर की तलाशी ली। तिलजला थाने की पुलिस पुलिस ने थोड़ी देर बाद वाहिद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि वाहिद के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
लॉकडाउन उल्लंघन में 500 से अधिक गिरफ्तार

कोलकाता . पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से घोषित लॉकडाउन के बावजूद कोलकाता में पाबंदियां नहीं मानकर बिना वजह घरों से बाहर निकलकर घूमने-फिरने वाले 500 से अधिक लोगों को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय की ओर से गुरुवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई। बताया गया है कि देर रात तक कुल 68 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो बिना वजह घरों से बाहर निकल कर घूम-फिर रहे थे। 464 ऐसे लोगों को पकड़ा गया है जो बिना मास्क पहने घरों से बाहर निकल कर घूम फिर रहे थे। 16 ऐसे लोग भी गिरफ्तार हुए हैं जो सडक़ पर इधर-उधर थूक रहे थे। दरअसल जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि कोरोनावायरस पीडि़त व्यक्ति के थूकने से भी संक्रमण फैल सकता है। इसलिए पश्चिम बंगाल सरकार ने सडक़ों पर इधर-उधर थूकने वालों के खिलाफ सख्ती बरतनी शुरू की है। 15 वाहनों के खिलाफ भी सख्ती बरती गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो