scriptDIVYANG SEVA CAMP :दिव्यांगों को कहां-कैसे मिला नया जीवन? | DIVYANG SEVA CAMP AT MAHAVIR SEVA SADAN | Patrika News

DIVYANG SEVA CAMP :दिव्यांगों को कहां-कैसे मिला नया जीवन?

locationकोलकाताPublished: Aug 19, 2019 04:47:53 pm

Submitted by:

Shishir Sharan Rahi

महावीर सेवा सदन में दिव्यांग सेवा कैंप में मिले कृत्रिम हाथ-पैर, कैलीपर, ट्राई साइकिल

kolkata

DIVYANG SEVA CAMP :दिव्यांगों को कहां-कैसे मिला नया जीवन?

कोलकाता. महावीर सेवा सदन के सेवा मंदिर में सदन के सलाहकार समिति के सदस्य विनोद बागड़ोदिया की प्रेरणा से बलदेव दास पचिसिया चैरिटी ट्रस्ट की ओर से रविवार को दिव्यांग सेवा कैंप का आयोजन किया गया। मौके पर दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ-पैर, कैलीपर, ट्राई साइकिल वितरित किए गए। साथ ही निफा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मदनलाल शाह की पुण्य तिथि पर शाह परिवार की तरफ से दिव्यांग सेवा कैंप का आयोजन किया गया। इसमें संस्था ने 50 दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ-पैर , कैलीपर प्रदान किया। संस्थापक अध्यक्ष जेएस मेहता ने अबतक के सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। बलदेव दास पचिसिया चैरिटी ट्रस्ट के विनय पचिसिया ने कहा कि यह संस्था समाज के उन वर्ग का भला कर रही है, जिन्हें सच में मदद की जरूरत है। भविष्य में इस सेवा कार्य में संस्था को उनका साथ हमेशा मिलता रहेगा। निफा चैरिटेबल ट्रस्ट के पीके शाह ने बताया कि यहां धर्म-जाति से परे हटकर दिव्यांगों की सेवा की जा रही है। यहां आकर मन को अलग सुकून की अनुभूति हो रही है, भविष्य में सदन को सेवा कार्य में हर प्रकार का सहयोग करते रहेंगे। जय कुमार करनानी, अनुश्री पचिसिया, जीडी शाह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। एमसी शाह, अनुपम शाह, संस्था सचिव आरएस सिंघी, उपाध्यक्ष एमएल नाहटा, सलाहकार समिति के विशिष्ट सदस्य संतोष दुगड़, केएल बांठिया मौजूद थे। संचालन संयुक्त सचिव हमीरमल सेठिया ने किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो