कोलकाता

divyang sevice camp: सुदूर ग्रामीण अंचल में दिव्यांग सेवा

wheel chair n cycle distributed in east medinipur of bengal : 29 व्हील साइकिल वितरण, प्रेम मिलन की ओर से गोयल बर्दस के सहयोग से पूर्व मेदिनीपुर के सुदूर ग्रामीण अंचल शुलनी हाई स्कूल में व्हील चेयर व हाथ साइकिल वितरण

कोलकाताJun 24, 2019 / 03:41 pm

Shishir Sharan Rahi

divyang sevice camp: सुदूर ग्रामीण अंचल में दिव्यांग सेवा

कोलकाता. प्रेम मिलन की ओर से गोयल बर्दस के सहयोग से पूर्व मेदिनीपुर के सुदूर ग्रामीण अंचल शुलनी हाई स्कूल में व्हील चेयर व हाथ साइकिल वितरण किया गया। युवा समाजसेवी आनंद अग्रवाल ने इसके लिए प्रेम मिलन की तारीफ की। पत्रकार संजय हरलालका ने कहा कि मारवाड़ी को सेवा विरासत में मिली है। मौके पर राज कुमार बोथरा, पवन भगत, ज्योति सराफ, रेनू सिंह उपस्थित थे। संस्था सचिव चंद्रकांत सर्राफ ने कहा कि दिव्यांगता के अभिशाप को दूर करने के लिए सामाजिक चेतना जगाना जरूरी है। 29 लोगों को व्हील साइकिल वितरण किया गया। हरि प्रकाश सोनी, संजय अग्रवाल, गोरधन सोनी, विश्वनाथ पात्रों अशोक शर्मा, उज्जवल पात्रो, गोपाल मनना एवं शुलनी भारत कलब के सदस्यों का सहयोग रहा। कलकत्ता वस्त्र व्यवसायी सेवा समिति की ओर से नदिया जिला के पोडाघाट स्थित भजन आश्रम में 500 बुजुर्गों, जरूरतमंदों को वस्त्र-खाद्य सामग्री वितरित किया गया। एपीसी (दृष्टिहीन स्कूल) के सभी बच्चों और हरिसपुर आश्रम के बच्चों को ड्रेस और खाद्य सामग्री वितरित किया गया। समिति के अध्यक्ष महेंद्र चौधरी, सचिव नंदकिशोर भूतड़ा, संयोजक मुरारीलाल सर्राफ ने बताया कि समिति की ओर से सेवा कार्य हर वर्ष किया जाता है। सदस्य धनराज बैद, मनोज तिवारी, सुशील मिमाणी, श्रीलाल राठी, राकेश कुमार शर्मा आदि सक्रिय रहे।

Home / Kolkata / divyang sevice camp: सुदूर ग्रामीण अंचल में दिव्यांग सेवा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.