scriptMurder : चाइना टाउन में डबल मर्डर का प्रयास, बहू की मौत, ससुर गंभीर | Double Murder Attempt in kolkata China town | Patrika News

Murder : चाइना टाउन में डबल मर्डर का प्रयास, बहू की मौत, ससुर गंभीर

locationकोलकाताPublished: Aug 23, 2019 11:01:33 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

– रक्तरंजित हालत में मिले दोनों

Big braking Kolkata :  चाइना टाउन में डबल मर्डर का प्रयास, बहू की मौत, ससुर गंभीर

Big braking Kolkata : चाइना टाउन में डबल मर्डर का प्रयास, बहू की मौत, ससुर गंभीर


कोलकाता(Kolkata) . महानगर कोलकाता के टेंगरा थाना इलाके के चाइना टाउन में शुक्रवार की रात डबल मर्डर का प्रयास किया गया। अज्ञात हमलावरों के हमले में घर की बहू की मौत हो गई। वहीं ससुर गंभीर हालत मे ंअस्पताल में भर्ती है। घटना की खबर पाकर पुलिस के उच्चाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। अब तक हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
पुलिस के अनुसार रात सवा नौ बजे 8/1 न्यू टेंगरा रोड के मकान पर चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। घर के बाहर अहाते में खून बिखरा पड़ा था। बरामदे में बहू और ससुर रक्तरंजित हालत में थे। दोनों को एनआरएस अस्पताल पहुंचाया गया। जहां बहू ली हान मेहा (60) की मौत हो गई। वहीं ससुर ली कासोंग (80) की हालत गंभीर है। दोनों चीन मूल के भारतीय निवासी हैं।
बताया जाता है चीख पुकार सुनकर परिवार का पुत्र सबसे पहले घर पहुंचा था। अब तक यह पता नहीं चला है कि हमला किसने किया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस घर में हत्या हुई है इससे पहले उसमें डकैती का प्रयास किया गया था।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस उपायुक्त देवस्मिता दास ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से दो लोगों को घायल हालत में पाया था। एनआरएस अस्पताल ले जाने पर एक जने की मौत हो गई है। घटनास्थल पर खून पाया गया है। इलाके में जांच अभियान शुरू कर दिया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। नाकेबंदी कर दी गई है। संदिग्ध लोगो ंसे पूछताछ की जा रही है। होमोश
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो