script

ट्रेड लाइसेंस के बगैर चल रहे दर्जनों हुक्का बार

locationकोलकाताPublished: Oct 30, 2020 11:15:40 pm

Submitted by:

Rabindra Rai

दुर्गापुर के सिटी सेंटर के विभिन्न इलाकों में पिछले कई वर्षों से बगैर ट्रेड लाइसेंस के दर्जनों हुक्का बार चल रहे हैं। दुर्गापुर नगर निगम ने औचक जांच अभियान चलाया। अभियान के तहत करीब 5 हुक्का बार संचालकों एवं कर्मियों से पूछताछ की गई एवं बार संचालन के लिए स्वीकृति पत्र की मांग की गई।

ट्रेड लाइसेंस के बगैर चल रहे दर्जनों हुक्का बार

ट्रेड लाइसेंस के बगैर चल रहे दर्जनों हुक्का बार

हुक्का बार के खिलाफ निगम का औचक जांच अभियान
स्वीकृति पत्र एवं सभी कागजात सौंपने का आदेश
रानीगंज. दुर्गापुर के सिटी सेंटर के विभिन्न इलाकों में पिछले कई वर्षों से बगैर ट्रेड लाइसेंस के दर्जनों हुक्का बार चल रहे हैं। दुर्गापुर नगर निगम ने औचक जांच अभियान चलाया। अभियान के तहत करीब 5 हुक्का बार संचालकों एवं कर्मियों से पूछताछ की गई एवं बार संचालन के लिए स्वीकृति पत्र की मांग की गई। निगम के अभियान से बार संचालकों में हड़कम्प मच गया है। निगम ने सभी हुक्का बार संचालकों को अविलंब स्वीकृति पत्र एवं व्यवसाय चलाने के लिए संबंधित सभी कागजात सौंपने का आदेश जारी किया है। अभियान का नेतृत्व मेयर परिषद सदस्य अमिताभ बनर्जी उर्फ (जौहर दा) ने किया। सिटी सेंटर के जंक्शन मॉल बैक इयर्स ,कॉकटेल, सिटी सेंटर के अंबुजा के बेली बाला, अपना बैठक ,यूजी हुक्का बार की जांच की गई। सिटी सेंटर फांड़ी की पुलिस ने अभियान में सहयोग किया।

नशे में जीवन को कर रहे बर्बाद
पिछले कुछ वर्षों से सिटी सेंटर के विभिन्न होटलों में हुक्का बार को शुरू किया गया। इनमें युवाओं से लेकर बुजुर्ग मनोरंजन के लिए जमा होते हैं एवं राजशाही अंदाज में लोगों को हुक्का उपलब्ध कराया जाता है। बिना लाइसेंस के ही इनके संचालन के आरोप हैं। युवा नशे में डूब कर अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं।

उठाए जाएंगे जरूरी कदम
पहले लोगों ने हुक्का बार बंद करने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया था, लेकिन बाद में मामला ठंडा पड़ गया। एमआईसी अमिताभ बनर्जी ने कहा कि सिटी सेंटर में कई हुक्का बार बिना लाइसेंस के अवैध तरीके से चलाए जा रहे हैं। सभी संचालकों को हुक्का बार से जुड़े दस्तावेज एवं लाइसेंस निगम में सौपने का आदेश दिया गया है। निगम बोर्ड की बैठक में इसे लेकर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो