scriptशराब के नशे में बुआ की चाकू घोंप कर की हत्या | drunk man killed aunty from a chopper. | Patrika News

शराब के नशे में बुआ की चाकू घोंप कर की हत्या

locationकोलकाताPublished: Feb 09, 2019 03:38:18 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

दक्षिण 24 परगना जिले के काशीपुर थाना क्षेत्र के स्वरूपनगर में शराब के नशे में एक व्यक्ति ने अपनी ही बुआ की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतका का नाम नारायणीदास मंडल और आरोपी का नाम अजय मंडल है।

Kolkata, West Bengal, India

शराब के नशे में बुआ की चाकू घोंप कर की हत्या

– फुफेरे भाई के साथ पत्नी के भाग जाने को लेकर था गुस्सा

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के काशीपुर थाना क्षेत्र के स्वरूपनगर में शराब के नशे में एक व्यक्ति ने अपनी ही बुआ की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतका का नाम नारायणीदास मंडल और आरोपी का नाम अजय मंडल है। सूत्रों के अनुसार आरोपी की पत्नी और मृतका के बेटे के बीच अवैध सम्बंध था। इसकी जानकारी होने पर अजय ने दोनों को जान से मार डालने की धमकी दी थी। इस घटना के बाद कुछ दिनों पहली ही अजय की पत्नी उसके फुफेरे भाई के साथ भाग खड़ी हुई। इसकी वजह से दोनों परिवारों के सम्बंधों में खटास आ गई। वहीं दोनों के भाग जाने के बाद अजय अपना मानसिक संतुलन खो बैठा था। इसे लेकर वह आए दिन शराब पीकर अपने घर में तमाशे किया करता था। गुरुवार की शाम भी रोजाना की तरह अजय शराब के नशे में धुत अपनी बुआ के घर पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा। उसकी बुआ ने जब उसका विरोध किया तो उसने बरामदे पर रखे चाकू उठाकर उसके पेट में कई बार घोंप दिया। स्थानीय लोगों ने नारायणी के चिल्लाने की आवाज सुनी। वे घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने अजय को रंगे हाथों पकडा और एक कमरे में बंद कर दिया। वहीं पीडि़ता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज से पूर्व ही उसकी मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो