scriptपति की गैरमौजूदगी में पड़ोसी के साथ अवैध सम्बंध, फंदे पर लटके मिले | due to extra marital affair women and man died | Patrika News

पति की गैरमौजूदगी में पड़ोसी के साथ अवैध सम्बंध, फंदे पर लटके मिले

locationकोलकाताPublished: Dec 10, 2018 05:25:02 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– मालदा जिले के इंग्लिशबाजार थाना क्षेत्र के खासेखोल इलाके में एक महिला और उसके पड़ोसी के शव बंद कमरे से बरामद किए गए। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों के बीच अवैध सम्बंध थे।

Kolkata, West Bengal, India

पति की गैरमौजूदगी में पड़ोसी के साथ अवैध सम्बंध, फंदे पर लटके मिले

– हत्या या आत्महत्या का रहस्य बरकरार

कोलकाता. मालदा जिले के इंग्लिशबाजार थाना क्षेत्र के खासेखोल इलाके में एक महिला और उसके पड़ोसी के शव बंद कमरे से बरामद किए गए। मृतकों के नाम पिंकी माझी (26) और मिठून माझी (30) है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच लंबे समय से अवैध सम्बंध था। स्थानीय लोगों के साथ उनके परिवार वालों को भी इस संबंध में पता चल चुका था। उनके अनुसार पिंकी का पति काम के सिलसिले से राज्य के बाहर रहता था। छुट्टियां मिलने पर कभी-कभार गांव आता और फिर चंद दिनों के बाद चला जाता था। यहां पिंकी अपने दो बेटों के साथ अकेले ही रहती थी। इसी बीच उसका अपने पड़ोसी मिठून के साथ गहरा संबंध स्थापित हो गया। आए दिन दोनों एक-दूसरे के घर आते-जाते थे। दोनों को न समाज की कोई चिंता थी और न ही घरवालों की। इस महीने जब पिंकी का पति पंचा दिनों की छूट्टियों पर घर लौटा तो गांववालों और उसके घरवालों ने उसे इस अवैध सम्बंध के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद वह आगबबूला हो गया और दोनों को कड़ी चेतावनी दी। साथ ही उन्होंने मिठून को जान से मारने की भी धमकी दी। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ दिनों पहले ही छूट्टियां खत्म होने पर वह अपने काम पर लौट गया। उसके बाद रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने पिंकी और मिठून के शव को कमरे में फंदे पर लटका पाया। उनका संदेह है कि रिश्ता टूटने के डर से शनिवार की देर रात दोनों ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच में जुटी पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह घटना आत्महत्या की है या हत्या की। एक ओर जहां पुलिस मृत महिला के पति के आने का इंतेजार कर रही है। वहीं दोनों बच्चों को उनके रिश्तेदारों के हाथों सौंप दिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो