scriptविवाद के कारण मां पर किया जानलेवा हमला और खुद लटक गया फंदे से | Due to the dispute, a fatal attack on the mother and herself hanged | Patrika News

विवाद के कारण मां पर किया जानलेवा हमला और खुद लटक गया फंदे से

locationकोलकाताPublished: Oct 30, 2020 08:57:09 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विवाद के कारण मां पर किया जानलेवा हमला और खुद लटक गया फंदे से

विवाद के कारण मां पर किया जानलेवा हमला और खुद लटक गया फंदे से


हावड़ा
मां के साथ विवाद बढ़ने से धारदार हथियार से मां पर जानलेवा हमला कर दिया इसके बाद खुद को फंदे से लटका दिया। मां को बेलूर अस्पताल ले जाया गया। बेटे की मौत हो गई। मृतक का नाम तारक पाल(45) है। सूत्रों के अनुसार यह घटना निश्चिंदा पुलिस स्टेशन के जामताला सुभाष पल्ली इलाके में गुरुवार की रात हुई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूत्रों ने बताया कि तारक का अपनी मां से आए दिन ही विवाद होता था। गुरुवार को यह विवाद काफी बढ़ गया। जिसके कारण तारक ने अपनी मां सुभद्रा पाल पर धारदार हथियार से वार पर वार करने शुरू कर दिया। घटना स्थल पर ही मां गिर पड़ी। लहूलुहान हालत में स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर बेलूर के अस्पताल पहुंचाया। घर के सभी लोग अस्पताल चले गए ऐसे में डर व गुस्से से तारक ने खुद को फंदा लगा लिया। लोगों ने लौटकर देखा तो पाया कि तारक फंदे से लटक रहा है। उसे भी बेलूड़ अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को परिक्षण के लिए भेज दिया है साथ ही विवाद के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच में स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो