scriptअग्रसेन बालिका शिक्षा सदन ने मनाया विश्व पृथ्वी दिवस | earth day was celebrated | Patrika News

अग्रसेन बालिका शिक्षा सदन ने मनाया विश्व पृथ्वी दिवस

locationकोलकाताPublished: Apr 22, 2019 10:15:31 pm

Submitted by:

Shishir Sharan Rahi

पर्यावरण सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के तहत

kolkata

अग्रसेन बालिका शिक्षा सदन ने मनाया विश्व पृथ्वी दिवस

कोलकाता. पर्यावरण सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के तहत अग्रसेन बालिका शिक्षा सदन के सभागार में विश्व पृथ्वी दिवस सोमवार को मनाया गया। प्रार्थना सभा के दौरान पृथ्वी दिवस से संबंधित एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। ११वीं क्लास की छात्राओं ने नाटक की प्रस्तुति से पृथ्वी के अतीत, वर्तमान और भविष्य से संबंधित जानकारी दी। इस उपलक्ष्य में बीआईटीएम की ओर से आयोजित चित्रकला और क्विज में भी छात्राओं ने भाग लिया। भूगोल की विभागाध्यक्ष ने पृथ्वी को बचाने में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। पर्यावरण संरक्षण के लिए द ग्लोबल एकेडमी की ओर से विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। द ग्लोबल एकेडमी के प्रेसीडेंट डॉ. सुरेश कुमार अग्रवाल ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अगर धरती को बचाना है, तो प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल पर प्रतिबंध जरूरी है। कार्यक्रम में सचिव सुमन साधुखान, डॉ. सुजाता भट्टाचार्य, सोफिया खान, डॉ. दीपमाला दास, डॉ. शबीर अली, परवेज हाशमी और नंदिता पाठक आदि मौजूद थे। दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के समर्थन के लिए हर साल विश्व पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को आयोजित किया जाता है। इसकी स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप की थी। आज इसे 192 से अधिक देशों में प्रति वर्ष मनाया जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो