scriptइको पार्क की झील को प्रबंधन ने घेरा | Eco Park lake is surrounded by management | Patrika News

इको पार्क की झील को प्रबंधन ने घेरा

locationकोलकाताPublished: Jun 25, 2018 09:30:06 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

-एक व्यक्ति के डूबने के बाद बरती गई सावधानी

kolkata west bengal

इको पार्क की झील को प्रबंधन ने घेरा

न्यूटाउन . इको पार्क की झील को प्रबंधन ने बांस व रस्सी से चारो तरफ से घेर दिया है। ऐसा इसलिए किया गया जिससे झील में कोई उतर नहीं पाए। हाल ही में एक व्यक्ति के डूबने के बाद प्रबंधन की ओर से यह सावधानी बरती गई है।
मालूम हो कि इको पार्क में रोजाना भारी संख्या में पर्यटक अपने परिवार के साथ आते हैं। पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भी झील की यह घेराबंदी की गई है।

सूत्रों के अनुसार राजारहाट स्थित इको पार्क के सौंन्दर्य को बढ़ाने में वहां की विशाल झील का विशेष योगदान है। इस झील का आयतन 104 एकड़़ है। सोमवार की रात को गर्मी से परेशान एक व्यक्ति इसी झील में नहाने उतरा था, उसके बाद उसमें डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नही हो इसके लिए हिडको की ओर से पूरे झील को बांस व नायलन की रस्सी से घेर दिया गया है। साथ ही यहां पर काम करने वाले मजदूरों को नहाने व कपड़े धोने के लिए झील के एक भाग को अलग कर दिया जाएगा।

दो ट्रकों की भिड़ंत में दो की मौत

खडग़पुर . खडग़पुर स्थित राष्ट्रीय मार्ग में दो ट्रकों की भिडंत में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस उनका परिचय पता करने का प्रयास कर रही है। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार खडग़पुर स्थित चांगुलया 60 नम्बर राष्ट्रीय मार्ग में सोमवार की सुबह दो ट्रक आपस में भीड़ गए। उड़ीसा की ओर से आ रहा एक ट्रक गलती से उड़ीसा की ओर जाने वाले रास्ते में चला गया। उसी वक्त उस रास्ते से एक अन्य ट्रक आ रहा था, उससे वह टकरा गया। ट्रक के अन्दर बैठे चालक व खलासी घायल हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस दोनों का परिचय तलाश रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो