घर के बेड़े पर बिजली का तार, महिला की मौत
- घटना के बाद मकान मालिक को हिरासत में लिया है। घर के अन्य सदस्य मौके से फरार हैं।

कोलकाता . उत्तर 24 परगना के गाईघाट स्थित डोमार मनमोहनपुर में करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से महिला की जान चली गई। घटना के बाद मकान मालिक को हिरासत में लिया है। घर के अन्य सदस्य मौके से फरार हैं। मृतका का नाम सबिता मूदी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मनमोहनपुर गांव निवासी मिलन भक्त ने अपने घर की चाहरदीवारी पर करंट प्रवाहित तार लगा रखे थे। गुरुवार की दोपहर को सबिता तार की चपेट मे ंआ गई। वहीं झटका खाकर गिरी पड़ी रही। शाम होने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो उसका बेटा ढूंढने निकला। रास्ते में मां को झुलसी हुई हालत में पाया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मिलन को हिरासत में लिया है। घर के अन्य लोग फरार है। मामले की जांच की जा रही है। इस घटना से इलाके में शोक का माहौल है।
अब पाइए अपने शहर ( Kolkata News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज