scriptसुलतान अहमद के नाम पर अंग्रेजी माध्यम स्कूल जल्द | English medium school soon in the name of Sultan Ahmed | Patrika News

सुलतान अहमद के नाम पर अंग्रेजी माध्यम स्कूल जल्द

locationकोलकाताPublished: Aug 11, 2019 03:49:56 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– राज्य के पूर्व मंत्री व कद्दावर तृणमूल नेता सुलतान अहमद के नाम पर कोलकाता नगर निगम के अधीन बोरो नम्बर 6 में एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोला जाएगा। फिलहाल इस स्कूल में कक्षा आठवीं तक की पढ़ाई होगी। शनिवार को बोरो 6 की प्रशासनिक बैठक के बाद मेयर फिरहाद हकीम ने इसकी जानकारी दी।

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

सुलतान अहमद के नाम पर अंग्रेजी माध्यम स्कूल जल्द

कोलकाता. राज्य के पूर्व मंत्री व कद्दावर तृणमूल नेता सुलतान अहमद के नाम पर कोलकाता नगर निगम के अधीन बोरो नम्बर 6 में एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोला जाएगा। फिलहाल इस स्कूल में कक्षा आठवीं तक की पढ़ाई होगी। शनिवार को बोरो 6 की प्रशासनिक बैठक के बाद मेयर फिरहाद हकीम ने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बोरो अंतर्गत वार्ड नं.61 के 20,एलियट लेन रोड पर केआईटी की खाली पड़ी जमीन पर स्कूल का निर्माण होगा। स्कूल के बिल्डिंग निर्माण की पूरी जिम्मेदारी केएमसी के शिक्षा विभाग व बिल्डिंग विभाग की होगी, जबकि स्कूल के पठन-पाठन की पूरी जिम्मेदारी राज्य शिक्षा विभाग की होगी। राज्य सरकार से इसकी अनुमति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

– पीपीपी मॉडल पर डायलसिस सेंटर :

कोलकाता नगर निगम के वार्ड नम्बर 82 और 54 में निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से डायलसिस सेंटर का निर्माण किया जाएगा। मेयर फिरहाद हकीम ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि निगम के अधीन ये दोनों पहले डायलसिस सेंटर होंगे।

इससे पूर्व शहर में निगम के अधीन कोई डायलसिस सेंटर का निर्माण नहीं हुआ है। इसकी देख-रेख की सभी जिम्मेदारी निगम का स्वास्थ्य विभाग संभालेगा। यहां दी जाने वाली सेवा भी निगम के स्वास्थ्य विभाग की तरह ही होगा।

वहीं इसी दिन मेयर ने यह भी बताया कि अब से शहर मे लगने वाली सभी एलईडी लाइटें निगम टेंडर के माध्यम से लगाएगा। इससे पूर्व ये लाइटें निगम के स्टोर से दी जाती थी। लेकिन पिछले कुछ समय से स्टोर से इसके गायब होने व ज्यादातर लाइटों के खराब होने की शिकायतें आ रही थी। इसके बाद ही मेयर की ओर से यह जानकारी दी गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो