कोलकाता

घायल होने के बाद भी चोरों से लड़ता रहा सुरक्षा कर्मी, नहीं होने दी वारदात

– आवाज सुनकर आस-पास के लोग आए, चोर फरार

कोलकाताJan 20, 2020 / 03:07 pm

Vanita Jharkhandi

घायल होने के बाद भी चोरों से लड़ता रहा सुरक्षा कर्मी, नहीं होने दी वारदात

कोलकाता . रिजेंट पार्क थाना इलाके के मूर एवेन्यू स्थित एक आवासन में रविवार दोपहर कुछ अज्ञात लोग चोरी के उद्देश्य से घुसने का प्रयास कर रहे थे। वहां पर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा प्रहरी ने देखा तो उनको पकडऩे के लिए अकेले ही दौड़ पड़ा। चोरों के गिरोह ने मिलकर सुरक्षा प्रहरी को घायल कर दिया। जिससे उसके सिर पर व जीभ में गंभीर चोट लगी। घायल होने के बाद उसने हिम्मत नहीं हारी जिसके कारण वहां से चोरों को भागना पड़ा। गंभीर हालत में घायल सुरक्षा प्रहरी को अस्पताल में भर्ती करवाया है।
सूत्रों के अनुसार भागवत साहा रविवार को ड्यूटी पर तैनात था। अचानक उसने देखा कि इमारत के पीछे से कुछ लोग दीवार फांद कर घर में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। उनको देखते ही भागवत दौड़कर उनको पकडऩे दौड़ पड़ा। उसको चोरों ने सिर पर लोहे के रॉड से वार कर दिया। उसकी चीखने लगा तो उसकी जीभ खींच ली। उसकी आवाज सुनने के बाद आस-पास से लोग दौड़ आए। चोर मौके से फरार हो गए। लोगों ने भागवत को एमआर बांगुर अस्पताल में भर्ती करवाया। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Home / Kolkata / घायल होने के बाद भी चोरों से लड़ता रहा सुरक्षा कर्मी, नहीं होने दी वारदात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.