scriptहर गोली का जवाब, मतदान से दिया जाएगा: ममता | Every bullet will be answered by voting: Mamta | Patrika News

हर गोली का जवाब, मतदान से दिया जाएगा: ममता

locationकोलकाताPublished: Apr 12, 2021 12:24:18 am

Submitted by:

MOHIT SHARMA

चुनावी रैली में कहा, बड़ी संंख्या में कीजिए मतदान

हर गोली का जवाब, मतदान से दिया जाएगा: ममता

हर गोली का जवाब, मतदान से दिया जाएगा: ममता

जलपाईगुड़ी . मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को दावा किया कि कूचबिहार में हुई घटना मतदाताओं के डराने के लिये भाजपा द्वारा रची गई ‘साजिश का परिणाम’ है। उन्होंने कहा कि हर गोली का जवाब, वोटों से दिया जाएगा। रविवार को जलपाईगुड़ी जिले में तीन रैलियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्रीय बलों के बचाव में आए भाजपा नेताओं को बैठकर यह सोचना चाहिये कि अगर उनके परिवार के सदस्यों के साथ ऐसा हुआ होता तो भी क्या उनका यही रुख होता। उन्होंने राजगंज में कहा कि एक वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि भाजपा नेता गोलीबारी की घटना के बाद केन्द्रीय बलों के पक्ष में बोल रहे हैं। आपको (भाजपा नेताओं को) किसी अन्य के परिवार में लोगों के मरने का कोई दुख नहीं हुआ। अगर आपके घर में किसी के साथ ऐसा हुआ होता तो।
आरोपी सीआईएसएफ कर्मियों पर निशाना साधते हुए ममता ने कहा कि यदि आपको लगा कि कोई हंगामा कर रहा है तो आप उससे बात करते, आपके पास लाठियां भी तो होती हैं। आपने अचानक मतदाताओं पर बंदूक कैसे तान दी?’
उन्होंने घटना को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने ‘भाजपा के इशारे’ पर उनके और अन्य राजनीतिक नेताओं के 72 घंटे तक शीतलकूची जाने पर रोक लगा दी।
उन्होंने कहा कि आप मुझे शीतलकूची या किसी अन्य जगह जाने से रोक सकते हैं , लेकिन मैं शोकाकुल परिवार के पास जाने का कोई न कोई रास्ता ढूंढ लूंगी।
भाजपा ने आम लोगों को धोखा दिया
नागराकोटा में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में मतदान कीजिये। भाजपा को खुश करने वालों को हराने के लिये अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल कीजिये। भाजपा पर धन की कमी के कारण बंद किये गए चाय बागानों को फिर से खोलने के वादे को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए ममता कि कहा कि भगवा पार्टी ने हमेशा आम लोगों को धोखा दिया है।
मारे गए लोगों को पुष्पांजलि
उन्होंने कहा कि इसके विपरीत, टीएमसी सरकार ने कृषि और पर्यटन क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए जलपाईगुड़ी में कई विकास परियोजनाएं शुरू की हैं। उसने जिले में एक स्टेडियम का निर्माण कराया है और यह सुनिश्चित किया है कि सरकार द्वारा शुरू की गई सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ इस क्षेत्र में रहने वाले हर व्यक्ति को मिले। कूचबिहार की घटना के विरोधस्वरूप काला स्कार्फ पहने ममता ने नागराकोटा में मंच के निकट बनाए गए अस्थायी स्मारक पर, गोलीबारी में मारे गए लोगों को पुष्पांजलि अर्पित की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो