scriptCM MAMTA says extremely saddened: सीएम ममता ने जेटली को एक उत्कृष्ट सांसद बताते हुए जताया शोक | EX FINANCE MINISTER ARUN JETLY DIED | Patrika News

CM MAMTA says extremely saddened: सीएम ममता ने जेटली को एक उत्कृष्ट सांसद बताते हुए जताया शोक

locationकोलकाताPublished: Aug 24, 2019 03:04:17 pm

Submitted by:

Shishir Sharan Rahi

लंबी बीमारी के बाद नई दिल्ली एम्स में निधन

CM MAMTA says extremely saddened: सीएम ममता ने जेटली को एक उत्कृष्ट सांसद बताते हुए जताया शोक

CM MAMTA says extremely saddened: सीएम ममता ने जेटली को एक उत्कृष्ट सांसद बताते हुए जताया शोक

कोलकाता. पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण जेटली के शनिवार को लंबी बीमारी के बाद नई दिल्ली एम्स में निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा शोक जताया है। ममता ने जेटली
के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा–जेटली के निधन की खबर से बेहद दुखी हूं। एक उत्कृष्ट सांसद, एक बुद्धिमान वकील, जिनकी सभी दल प्रशंसा करते थे। भारतीय राजनीत में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। जेटली ने शनिवार दोपहर १२.०७ पर आखिरी सांस ली। वे एम्स में पिछले कई दिनों से भर्ती थे। 09अगस्त
को सांस लेने में आ ही दिक्कत के बाद जेटली (66) को एम्स में भर्ती कराया गया था। खराब स्वास्थ्य के कारण जेटली ने 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था। जेटली के निधन से सत्ता से लेकर विपक्ष तथा कानून की दुनिया में जेटली के करीबी बेहद दुखी हैं। तीन देशों का आधिकारिक दौरा कर रहे पीएम नरेंद्र मोदी ने जेटली के परिवार से फोन पर बातकर संवेदना जाहिर की। उधर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्द्धन, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विभिन्न पार्टियों व राजनीतिक हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो