कोलकाताPublished: Dec 23, 2018 05:40:02 pm
Jyoti Dubey
– दक्षिण 24 परगना जिले के घुटियारी शरीफ थाना क्षेत्र के नवपल्ली इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी तलाकशुदा पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतका का नाम आलीया बीवी(28) और आरोपी का नाम रफीकुल मोल्ला है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार 9 महीने पहले ही दोनों का तलाक हुआ था।
तलाकशुदा पत्नी की दिन-दहाड़े चाकू घोंपकर हत्या
कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के घुटियारी शरीफ थाना क्षेत्र के नवपल्ली इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी तलाकशुदा पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतका का नाम आलीया बीवी(28) और आरोपी का नाम रफीकुल मोल्ला है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार 9 महीने पहले ही दोनों का तलाक हुआ था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार दोनों का विवा 8 साल पहले हुआ था। शादी के बाद कुछ सालों तक दोनों अपने दाम्पत्य जीवन से खुश थे। इस बीच रफीकुल को नशे की लत लग गई। वह काम-काज छोडक़र दिन भर शराब के नशे में चूर घर में पड़ा रहता था। रूपए खत्म हो जाने पर वह अपनी पत्नी के जमा किए गए रूपयों को चुरा लेता था। इसकी वजह से पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद हुआ करता था। सालों से यही सिलसिला चलते देख आलीया के परिजनों ने 9 महीने पहले दोनों का तलाक करा दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर जब आलीया अपने मायके के बाहर धान सुखा रही थी तभी अचानक कहीं से रफीकुल आया और उसने चाकू से उस पर वार कर दिया। वह जमीन गिर पड़ी। स्थानीय लोगों की मदद से तत्परता के साथ उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।