scriptपटाखा कारखाने में विस्फोट आग, 1 की मौत | Explosion fire at the fireworks factory, 1 killed | Patrika News

पटाखा कारखाने में विस्फोट आग, 1 की मौत

locationकोलकाताPublished: Oct 17, 2019 03:09:50 pm

Submitted by:

Renu Singh

– पूर्व मिदनापुर के कांथी की घटना

पटाखा कारखाने में विस्फोट आग, 1 की मौत

पटाखा कारखाने में विस्फोट आग, 1 की मौत

कोलकाता

पूर्व मिदनापुर के कांथी थाने इलाके के भगवानपुर स्थित एक पटाखे कारखाने में आग लग गई। झुलस कर 1 जने की मौत हो गई। मृतक का नाम हिमांशु पाल (64) है। घटना में और 2 लोग घायल हुए हैं। धमाका इतना तेज था कि घर की छत हवा में उड़ गई। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि हिमांशु के घर में ही पटाखे बनाए जाते थे। सोमवार की शाम वह पटाखा कारखाने में अन्य दो श्रमिकों के साथ काम कर रहा था। तभी विस्फोट हो गया। तीनों घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। घटना की खबर मिलते ही भगवानपुर थाने की पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।
5 साल पहले भी हुआ था विस्फोट

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि हिमांशु पाल के कारखाने में 5 साल पहले भी विस्फोट हुआ था। वो हादसे से बाद बाल बच गए थे। उसके बाद पुलिस ने उस कारखाने को अवैध रूप में चिन्हित कर दिया था। बाद में हिमांशु पाल को कारखाने चलाने का लाईसेंस मिल गया और पटाखा कारखाना चलने लगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि दीपावली के लिए पटाखे तैयार करने का काम जोरों पर चल रहा था। कारखाने में अधिक मात्रा में पटाखा बनाने के लिए कच्चा माल रखा था। किसी असावधानी के कारण ही घटना घट गई।

ट्रेंडिंग वीडियो